रात 8.30 बजे थम गई रांची की रफ्तार, जानें फिर क्या हुआ?

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची में गुरुवार को रात साढ़े बजे के बाद जोरदार बारिश हुई, इस कारण सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही कम रही. मौसम विभाग ने कल भी कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी है.

Jharkhand Weather Update, रांची : झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों बड़ी राहत मिली है. गुरुवार शाम को राजधानी रांची, धनबाद समेत कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली. कई जगहों पर वज्रपात भी हुआ. राजधानी में स्थिति में ये रही कि बारिश की वजह से आम दिनों के मुकाबले सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही. रात साढ़ें 8 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई. वहीं, लोहरदगा में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गयी. वहीं, तीन लोगों की घायल होने की सूचना है.

23 मार्च तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. इस दौरान लातेहार, पलामू और गढ़वा के कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. रांची स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कोल्हान के कई इलाकों के साथ सिमडेगा, रांची, गुमला के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी है. 22 मार्च और 23 मार्च को भी वर्षा की संभावना है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी :  आदिवासी नायक जयपाल सिंह मुंडा : ऑक्सफोर्ड के स्कॉलर और भारत के संविधान निर्माता, जिन्होंने बदल दिया इतिहास

मौसम विभाग ने लोगों से की ये अपील

वर्षा और वज्रपात की संभावना के बीच मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में खेत या फिर किसी भी खुले जगहों पर न जाएं. उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गयी है. साथ ही साथ बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है. गुरुवार को सुबह सुबह धनबाद के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है. वहीं, शाम तीन बजे के बाद रांची, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग और पलामू में बारिश हुई. इसे लेकर मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया था. तड़के सुबह पहली चेतावनी जारी की गयी इसके बाद शाम 5.15 बजे के करीब दूसरी चेतावनी जारी हुई. बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है.

Also Read: Aaj Ka Mausam: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >