Jharkhand Weather: झारखंड के 8 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, गरज के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Today: झारखंड में रांची समेत आठ जिलों में अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जतायी गयी है. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के आठ जिलों में गरज के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने इस बाबत चेतावनी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड के आठ जिलों में अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. इन जिलों में गरज के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. रांची समेत छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि चतरा समेत दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है.

रांची समेत छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट


झारखंड के छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें गढ़वा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू और रांची जिले शामिल हैं. इन छह जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: झारखंड की लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, राहुल सिंह गिरोह के 6 गुर्गे हथियार के साथ अरेस्ट

चतरा और हजारीबाग के लिए येलो अलर्ट


झारखंड के चतरा और हजारीबाग जिले में अगले तीन घंटे में झमाझम बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: नहीं रहे कॉमरेड मिथिलेश सिंह, 71 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस, एके रॉय के थे अनुयायी

ये भी पढ़ें: Fake Liquor Factory: झारखंड के गिरिडीह में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर का मालिक समेत 3 अरेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >