झारखंड से जल्द लौटेगा मॉनसून, 99 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश, 10 तक कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हल्की बारिश संभव

Jharkhand Weather Today: रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आयी है. रांची का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 0.1 डिग्री की कमी आयी. न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 0.8 डिग्री कम रहा. राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का रहा, जहां बुधवार को पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा.

Jharkhand Weather Today: झारखंड से मॉनसून की वापसी 2 से 3 दिन में लगभग तय है. मौसम विभाग ने वर्तमान परिस्थिति के आकलन के आधार पर यह संकेत दिये हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि परिस्थिति अनुकूल रहने पर 12 से 14 अक्टूबर के बीच झारखंड से मॉनसून के पूरी तरह लौटने की संभावना है. हालांकि, 10 अक्टूबर तक राज्य के कुछ हिस्सों जैसे धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, सिंहभूम, रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा में दोपहर बाद वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट

बुधवार को खूंटी में 9 मिमी और मेदिनीनगर में 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा व अन्य इलाकों में बारिश नहीं हुई. इस बीच, रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आयी है. रांची का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 0.1 डिग्री की कमी आयी. न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 0.8 डिग्री कम रहा. राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का रहा, जहां बुधवार को पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अक्टूबर में झारखंड में 99 प्रतिशत अधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष एक अक्टूबर से अब तक 66.1 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षापात 33.3 मिमी होता है. यानी झारखंड में इस माह अब तक 99 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी है. रांची में इस अवधि में 38.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक है. साहेबगंज में अब भी 58 प्रतिशत, गोड्डा में 18 प्रतिशत और सिमडेगा में 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ें

सारंडा सैंक्चुअरी मामले में सुप्रीम कोर्ट से झारखंड सरकार को राहत, कार्रवाई के लिए दिया 7 दिन का समय

गिरिडीह में एरिया कमेटी मेंबर शिवलाल हेम्ब्रम समेत 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर

शहीदों के बच्चों के लिए रांची में खुलेगा आवासीय विद्यालय, हेमंत सोरेन ने सुनील और संतन के परिजनों को दिये 1-1 करोड़

गुवा के उप-डाकपाल जनता की गाढ़ी कमाई से खेल रहे थे जुआ, 50 लाख रुपए के गबन मामले में गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >