Jharkhand Weather: झारखंड के इन 4 जिलों में 3 घंटे में झमाझम बारिश, गरज के साथ वज्रपात, IMD का अलर्ट

Jharkhand Weather Today: झारखंड में कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. राज्य के चार जिलों में तीन घंटे के अंदर मौसम बदलेगा. इससे गर्मी और उमस से परेशान लोग राहत की सांस लेंगे. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. सतर्क रहने का आग्रह किया है.

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड के चार जिलों में तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलनेवाली है. इन चार जिलों में झमाझम बारिश से लोगों को सुकून मिलेगा. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है. झारखंड में 16 जून तक बारिश के आसार हैं. इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

वज्रपात का येलो अलर्ट जारी


झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका और जामताड़ा जिले के कुछ भागों में तीन घंटे के अंदर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना होगा. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

मौसम पू्र्वानुमान

तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

16 जून तक झारखंड में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इस बाबत मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. येलो अलर्ट जारी कर खराब मौसम में लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गयी है.

मौसम पू्र्वानुमान

ये भी पढ़ें: Jharkhand High Court: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रोक, 6 अगस्त को विशेष अदालत में हाजिर होने का आदेश

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर नहीं बनाएं जनता को बेवकूफ, झारखंड के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >