3-4 दिन में झारखंड से हो जायेगी मानसून की वापसी, बारिश से मिलेगी राहत

Jharkhand Weather: झारखंड से मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं. मौसमी गतिविधियां ऐसी हैं, जिससे 3-4 दिनों में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के लौट जाने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. साथ ही कहा है कि 14 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना नहीं है. हलांकि, शनिवार को आंशिक बादल छाये रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने और क्या-क्या कहा है, यहां पढ़ें.

Jharkhand Weather: झारखंड से अगले 3-4 दिन में मानसून की वापसी होने की पूरी संभावना है. आज से यानी शनिवार को बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार को झारखंड में आंशिक बादल छाये रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा. 14 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान है.

5 दिन तक अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अलीबाग, अहिल्यानगर, अकोला, जबलपुर, वाराणसी और रक्सौल से मानसून की वापसी हो रही है. महाराष्ट्र के शेष भागों, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बहार और संपूर्ण झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना से भी 3-4 दिन में मानसून की वापसी के लायक स्थितियां बन रहीं हैं.

Jharkhand Weather: झारखंड में कमजोर पड़ चुका है मानसून

मौसम विभाग ने कहका है कि हरियाणा और उससे सटे इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है. इन मौसमी गतिविधियों की वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून कमजोर रहा. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 20 मिमी वर्षा पलामू के मनोहरपुर में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के 11 जिलों में 110 से 312 फीसदी अधिक हुई वर्षा

मौसम पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि रांची में शनिवार को आंशिक बादल छाये रहेंगे, लेकिन इसके बाद 14 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. अक्टूबर में अब तक 67.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 40.6 मिलीमीटर से 66 फीसदी अधिक है. 11 जिलों में अक्टूबर के महीने में 110 फीसदी से 312 फीसदी अधिक बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ें

गोइलकेरा-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का मॉकड्रिल, हूटर बजते ही मची अफरा-तफरी

बरमसिया साइडिंग फायरिंग मामले में ट्रांसपोर्टर कुणाल सिंह सहित 2 गिरफ्तार

कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को, कई अहम फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >