झारखंड का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ, जानें, किस जिले में है सबसे ज्यादा ठंड

Jharkhand Weather: झारखंड का न्यूनतम तापमान घटकर 10 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. राजधानी रांची से सटे गुमला जिले में मौसम सबसे सर्द रहा. यहां का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम दर्ज किया गया. रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो थर्मल और चाईबासा का उच्चतम और न्यूनतम तापमान कितना रहा, यहां पढ़ें.

By Mithilesh Jha | November 20, 2025 3:12 PM

Jharkhand Weather: झारखंड में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. 20 नवंबर को झारखंड का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं बारिश नहीं हुई. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने कहा है कि अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है.

सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेंटीग्रेड (हिनू) में रिकॉर्ड किया गया. गुमला जिले का न्यूनतम तापमान सबसे कम 10 डिग्री दर्ज किया गया है. झारखंड में गुमला ही सबसे ठंडी जगह रही.

चाईबासा का उच्चतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा

जमशेदपुर, डालटेनगंज और बोकारो थर्मल के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. चाईबासा में उच्चतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा है, तो न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो-थर्मल और चाईबासा का अधिकतम तापमान क्रमश: 29.3 डिग्री, 29 डिग्री, 27.5 डिग्री और 31.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में सबसे कम रही दृश्यता

जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो थर्मल और चाईबासा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 14.7 डिग्री, 12.6 डिग्री, 13.6 डिग्री और 14.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. झारखंड में सबसे कम दृश्यता (विजिबिलिटी) 1500 मीटर रांची में रही. उत्तर-पश्चिमी से उत्तर की ओर चल रही हवाओं ने झारखंड में ठंड बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़ें

Dhanbad news: 35 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को करायें रिमेडियल क्लास

Jamshedpur News : उलीडीह : थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर बंद घर से 20 लाख के गहने की चोरी

Jamshedpur News : साकची की डीएम लाइब्रेरी व कदमा में कन्वेंशन सेंटर पर कुंडली मारकर बैठे हैं विभागीय अधिकारी : सरयू राय

पारा फिर गिरेगा तेजी से! झारखंड में चार दिन बाद लौटेगी ‘हाड़ कंपाने वाली’ ठंड