बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, 14 तक गरज के साथ वर्षा संभव, 15 को 9 जिलों में येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. 12 से 14 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 15 सितंबर को राज्य के 9 जिलों में आंधी-तूफान के साथ वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है.

Jharkhand Weather: एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है. इससे कमजोर हुआ मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. इससे राज्य के कई अलग-अलग इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई. गुरुवार को गोड्डा में सबसे अधिक 65 मिमी बारिश हुई. वहीं राजधानी रांची के कई इलाकों में 56.8 मिमी बारिश हुई. रांची के सीमित इलाकों में 2 दिनों में 112.8 मिमी बारिश हुई है. जमशेदपुर में 26 मिलीमीटर और बोकारो में 13 मिलीमीटर बारिश हुई.

Jharkhand Weather: 14 सितंबर तक हो सकती है बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 12 से 14 सितंबर 2025 को मेघ गर्जन व तेज हवा का झोंका चलने और कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 15 सितंबर को राज्य के 9 जिलों में खासकर बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ व साहिबगंज में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

रांची में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का अनुमान

राजधानी रांची में आकाश में बादल छाये रहेंगे. किसी-किसी इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इधर, बारिश होने से कई जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आयी है. रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, बोकारो समेत प्रमुख जिलों का तापमान

इसी प्रकार, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 24 घंटे में 0.8 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 24 घंटे में 1.0 डिग्री सेल्सियस की कमी, बोकारो का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा. यहां के उच्चतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. गोड्डा का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें

रांची में मूसलाधार बारिश, खूंटी, धनबाद समेत 13 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हिमालय से झारखंड होते हुए आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ रहा ट्रफ, जानें कैसा रहेगा 12 सितंबर का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >