Jharkhand Weather: बादल गरजा, बिजली चमकी, मानसून आने से पहले रांची में हुई झमाझम वर्षा

Jharkhand Weather: बादल गरजा, बिजली चमकी. मानसून आने से पहले झारखंड की राजधानी रांची में हुई झमाझम वर्षा. वर्षा से लोगों ने राहत की सांस ली है.

Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश हो रही है. बादल गरज रहे हैं. बिजली कड़क रही है. तेज हवाएं चल रहीं हैं. इसलिए सुरक्षित जगह पर रहें. बाहर जाना है, तो मौसम के सामान्य होने तक इंतजार करें. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए रांची शहर में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी दी.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से बृहस्पतिवार (20 जून) की शाम को एक अलर्ट जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि 2-3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की प्रबल संभावना है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. इसके थोड़ी ही देर बाद रांची क मौसम बदल गया. गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई.

सावधान रहें लोग, घरों से बाहर न निकलें

मौसम वैज्ञानिक ने कहा चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि रांची शहर और उसके आसपास रहने वाले लोग सावधानी बरतें. घरों से बाहर न निकलें. मौसम के खराब होने की स्थिति में सुरक्षित जगहों पर शरण ले लें. बिजली के खंभे या पेड़ों से हर हाल में दूर रहें. अगर घर से बाहर निकलना जरूरी हो, तो भी मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 33.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. हालांकि, अभी भी यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान में 6.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है. अब रांची का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है.

हिनू सबसे गर्म जगह, यहीं हुई सबसे ज्यादा 39.4 मिमी वर्षा

इससे पहले बुधवार को रांची में हिनू सबसे ज्यादा गर्म जगह रहा, जबकि बारिश भी यहीं सबसे ज्यादा हुई. रांची के हिनू में 39.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. टाटीसिल्वे में 12 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि नामकुम में 28 मिलीमीटर वर्षापात हुआ. मौसम केंद्र के मुताबिक, हिनू का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा, जबकि टाटीसिल्वे का 37.4 डिग्री और नामकुम का 36.5 डिग्री सेंटीग्रेड.

इसे भी पढ़ें

Kal ka Mausam : झारखंड की ओर बढ़ रहा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

कल का मौसम: झारखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात, इन जिलों में येलो अलर्ट

School Time Change: झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

Monsoon Update: 12 जिलों में बारिश, पलामू संभाग को लू से राहत नहीं, इस दिन झारखंड पहुंचेगा मानसून

Jharkhand Weather: मानसून से पहले रांची समेत कई जिलों में हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >