Jharkhand Weather Forecast: अभी नहीं थमने वाला है बारिश का दौर, कल इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

6 अगस्त को भी इन जिलों के अलावा लातेहार, दुमका, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में जोरदार वर्षा के आसार हैं.

रांची : झारखंड के विभिन्न इलाकों में बीते दो दिन जोरदार बारिश हुई. स्थिति ये रही है कि राज्य में शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद करना पड़ा. मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश का दौर नहीं थमने वाला है. 8 अगस्त तक बारिश की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है. इसे लेकर कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि बारिश की संभावना लगभग राज्य के सभी जिलों में है.

इन जिलों में कल भारी बारिश के आसार

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो सोमवार को पलामू, गढ़वा और चतरा में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 6 अगस्त को भी इन जिलों के अलावा लातेहार, दुमका, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में जोरदार वर्षा के आसार हैं. 7 और 8 लोहरदगा, गुमला नऔर सिमडेगा में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

केवल 19 फीसदी ही कम रह गयी वर्षा अनुपात

अगस्त की शुरूआत में हुई बारिश के कारण किसानों के चेहरे खिल गये हैं. वहीं, बारिश की कमी झेल रहे झारखंड के कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो गयी है. राज्य में अब तक जितनी बारिश होनी चाहिए थी, उससे सिर्फ 19 फीसदी कम रह गयी है. वहीं, मौसम केंद्र 20 फीसदी तक कम या अधिक बारिश को सामान्य श्रेणी में रखता है. राजधानी रांची सहित कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो गयी है.

राजधानी रांची में सामान्य से अधिक बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार, राजधानी रांची में अब तक 606 मिमी बारिश हुई. यह सामान्य से करीब नौ फीसदी अधिक है. वहीं, धनबाद में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है. इसके अलावा बोकारो, दुमका, गढ़वा, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, रामगढ़, साहेबगंज और सिमडेगा में सामान्य से 20 फीसदी से कम बारिश हुई है. वहीं, पाकुड़, चतरा, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, गुमला, लोहरदगा और प सिंहभूम में अब भी बारिश की कमी है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज और कल इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >