Jharkhand Weather: रांची में झमाझम बारिश, धनबाद का भी मौसम बदला, जानें रविवार को कैसा रहेगा वेदर

Jharkhand Weather : झारखंड की राजधानी रांची और धनबाद में झमाझम बारिश हुई है. मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भी कई जिलों में वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की संभावना है.

रांची : झारखंड के कई जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ. पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची में शनिवार को झमाझम बारिश हुई. इससे पहले सुबह में धनबाद में भी हल्की बारिश हुई. इसस न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी कई जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि संभावना जतायी है. साथ ही इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गयी है.

23 को तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य 13 जिलों में रविवार को भी तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना जतायी है. कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. जबकि कुछ इलाकों में इसकी गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी.

झारखंड के मौसम की खबरें यहां पढ़ें

24 को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि 24 फरवरी से थोड़ी राहत मिल सकती है. राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा. इस दौरान आसमान में हल्का बादल छाया रहेगा. हालांकि कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

इन जिलों में होगी 23 को ओलावृष्टि के आसार

झारखंड के जिन 13 जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जतायी गया है उसमें दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम , पश्चिमी सिंमभूम, सिमडेगा शामिल हैं. वहीं जिन जिलों में तेज हवा चलने की संभावना उसमें लातेहार, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल है.

इनपुट : लीजा बाखला

Also Read: Jharkhand News: बंजर भूमि ने उगला सोना, गांव की महिला ने फूल और तरबूज की खेती कर ऐसे बदली अपनी जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >