झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम में एक बार फिर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 31 मार्च को जहां तेज हवाओं के साथ बारिश की दस्तक होगी, वहीं 4 अप्रैल तक बादलों का आना-जाना लगा रहेगा. इस रिपोर्ट में पढ़ें कौन कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित?

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड के विभिन्न हिस्सों में, अगले कुछ दिनों तक मौसम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने राज्य में आंशिक बादल छाने, गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है. बदलते मौसम के इस मिजाज को देखते हुए, लोगों को पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

31 मार्च को कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम केंद्र रांची के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 31 मार्च को उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे कुछ इलाकों में सामान्य जनजीवन और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.

Also Read: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा जारी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी जा सकती है. इसके बाद, अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी. इसके तुरंत बाद, फिर से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से संवेदनशील हो सकता है.

एक से चार अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम

1 अप्रैल को दक्षिणी झारखंड के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ मौसम खराब रह सकता है. वहीं, 2 अप्रैल को दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं. इसके बाद, 3 और 4 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.

वज्रपात से बचाव की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को विशेषकर वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी है. किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों को मौसम खराब होने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की जरूरत है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

Also Read: रामगढ़ में अमन साहू गैंग का तांडव, पतरातू ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग और बमबाजी, गार्ड को लगी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >