आज से बदलेंगे मौसम के रंग, 21-23 अक्टूबर तक कोहरा, जानें कब कब है बारिश की संभावना

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 21 से 23 अक्टूबर तक कोहरा और धुंध रहने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कारण 25 अक्टूबर के बाद छठ पर्व के आसपास राज्य के कई जिलों में बारिश और तापमान में बदलाव हो सकता है.

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज एक फिर बदलेगा. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. इस दौरान कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. दरअसल ऐसा बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव के कारण हो रहा है. 21 से 23 अक्टूबर तक कई जिलों में Žसुबह के समय कोहरा और धुंध छाये रहने की संभावना है, हालांकि थोड़ी देर बाद मौसम साफ हो जायेगा.

न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में बताया है कि अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती हवा स्थित है. इसके प्रभाव से 24 अक्टूबर को भी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला (लो प्रेशर) बनने की पूरी संभावना है. जो बाद में पश्चिम उत्तर की ओर बढ़ सकता है.

Also Read: Jharkhand Weather : झारखंड में होगी बारिश, छठ से पहले बदलेगा मौसम, आया मौसम विभाग का अलर्ट

छठ के आसपास मौसम में हो सकता है बदलाव

इसलिए 25 अक्टूबर के बाद इसका असर झारखंड के कई जिलोंŽ पर पड़ सकता है. इससे छठ पर्व के आसपास मौसम में बदलाव हो सकता है और कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है. इससे ठंड बढ़ सकती है.

अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है

उत्तर पूर्व झारखंड में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. जबकि पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान 34 तक जा सकता है. इसके अलावा रांची, हजारीबाग और कोडरमा में में अधिक तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच ही रहने के आसार हैं.

Also Read: झारखंड में 19 अक्टूबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन इस दिन से कड़ाके की ठंड की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >