Jharkhand Weather: महाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब से आसमान में छाएंगे बादल?

Jharkhand Weather: झारखंड में आज आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है.

Jharkhand Weather: रांची-आज महाशिवरात्रि (26 फरवरी 2025) है. इसे लेकर चारों तरफ उल्लास है. महाशिवरात्रि पर झारखंड में मौसम के मिजाज की बात करें तो बुधवार को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. रांची और उसके आसपास के इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है.

आसमान में छाए रहेंगे आंशिक बादल


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में 27 फरवरी को उत्तर पश्चिमी भाग में आंशिक बादल छा सकते हैं, जबकि शेष भागों में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 28 फरवरी को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहेगा.

धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान


झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

धीरे-धीरे ठंड की विदाई


झारखंड में धीरे-धीरे ठंड की विदाई होगी और तापमान में वृद्धि से गर्मी का अहसास होने लगेगा. मार्च से तेज धूप का पूर्वानुमान है. तपती गर्मी लोगों को परेशान करेगी.

ये भी पढ़ें: Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, हफ्तेभर में चिलचिलाती धूप बढ़ाएगी परेशानी, पारा बढ़कर होगा 36 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें: JAC Paper Leak Case: झारखंड में ऐसे हुआ था मैट्रिक का पेपर लीक, मजदूर बनकर प्रश्न पत्र निकालनेवाले छह अरेस्ट

ये भी पढ़ें: Road Accident: महाकुंभ से ओडिशा होते आंध्र प्रदेश लौट रही बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे 60 श्रद्धालु

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के सरकारी शिक्षकों को देंगे बड़ी सौगात, रांची में 28,945 शिक्षकों को सौंपेंगे टैबलेट

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि आज, गाजे-बाजे के साथ निकलेगी शिव बारात, शामिल होंगे भूत, पिशाच, यक्ष और गंधर्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >