Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में आज और कल भारी बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 18 अगस्त को झारखंड के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कोल्हान में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

रांची: झारखंड में अभी मॉनसून सक्रिय रहेगा. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी. आज भी अधिकांश इलाकों में बारिश का अनुमान है. वहीं, कोल्हान के साथ साथ सिमडेगा, पलामू, गढ़वा चतरा, कोडरमा के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा रांची, गुमला, हजारीबाग के भी कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

झारखंड के किन इलाकों में रविवार को होगी बारिश

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 18 अगस्त को झारखंड के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है. 18 को सिमडेगा, पूर्वी व प सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, लोहरदगा, बोकारो और रामगढ़ में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. शेष स्थानों पर स्थिति सामान्य रहेगी.

19 अगस्त को कहां होगी बारिश

19 अगस्त को हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, रांची, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व प सिंहभूम और सिमडेगा में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. 20 अगस्त को रांची, गुमला, खूंटी, प सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

बीते 24 घंटे में कहां हुई सबसे अधिक बारिश

शुक्रवार को राजधानी रांची में छिटपुट बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश गुमला में हुई. वहां करीब 76 मिमी के आसपास बारिश हुई. वहीं, चाकुलिया में 59, डुमरी में 59 तथा चक्रधरपुर में 50 मिमी के आसपास बारिश हुई.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के 11 जिलों में कुछ ही देर में बारिश, वज्रपात का अलर्ट, 14 अगस्त को होगी भारी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >