झारखंड के कई इलाकों में आज भारी बारिश के आसार, इस जिले के लिए रेड तो कई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में आज भी बारिश की संभवना जतायी गयी है. भारी बारिश को देखते हुए धनबाद में रेड और कोल्हान के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

रांची : झारखंड में गुरुवार से ही मौसम का मिजाज बदल हुआ है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर-पूर्वबिहार व उत्तरपश्चिम मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण रांची समेत पूरे राज्य में गरज के साथ बारिश हुई है. इस दौरान तेज हवाओं, ओलावृष्टि और वज्रपात के कारण भी देखने को मिली. इस वजह से पूरे राज्य में 5 लोगों की मौत हो गयी. मौसम विभाग की मानें तो कई जिलों में शुक्रवार को भी भारी बारिश की संभावना है. इसे लेकर एक जिले के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है.

धनबाद के लिए रेड अलर्ट तो कोल्हान के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को भी कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. धनबाद के लिए ‘रेड अलर्ट’, प सिंहभूम, पू सिंहभूम, सरायकेला, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’, जबकि रांची, खूंटी, बोकारो, गिरिडीह, सिमडेगा, गुमला व रामगढ़ के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव 14 अप्रैल तक जारी रहेगा.

Also Read: 3 साल से फरार रेलवे डंप यार्ड फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी विनय रांची से गिरफ्तार

गुरुवार को किन इलाकों में कैसा रहा मौसम

इससे पहले गुरुवार को भी राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में गरज के साथ बारिश हुई. दोपहर बाद से राजधानी में काले बादल छाने लगे थे. कई जिलों में वज्रपात भी देखने को मिला, जिससे लातेहार में दर्जन भर लोग घायल हो गये. मेदिनीनगर में तेज हवा से कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गये. सतबरवा में पेड़ गिरने से रांची- मेदिनीनगर मुख्य मार्ग घंटों जाम रहा. वहीं, हजारीबाग सहित कोल्हान और संताल परगना में ओलावृष्टि हुई. पिपरवार में भी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >