Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, 17 जून से बारिश के आसार, कल इन जिलों में चलेगी लू

सोमवार यानी कि 17 जून से कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं, इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा की हो सकती है. जबकि 16 जून को पलामू, गढ़वा समेत कई जिलों में हीट वेव चल सकती है.

रांची : झारखंड के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है. क्योंकि, मौसम विभाग की मानें तो 17 जून से राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा की हो सकती है. हालांकि, इस दिन उत्तर पश्चिमी भाग यानी कि पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हीट वेव के भी आसार हैं.

कल इन जिलों में हीट वेव की संभावना

वहीं, अगर हम रविवार के मौसम की बात करें तो पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायरेला-खरसांवा में कहीं हीट वेव चलने की संभावना जतायी है. हालांकि इस दौरान रांची के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं. जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी का कहर जारी, 15 जून को इन जिलों में भीषण हीट वेव चलने की संभावना

18 और 19 को इन जिलों को छोड़कर बारिश का अनुमान

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 18 जून को राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है. लेकिन इस दिन गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में की बारिश की संभावना कम है. जबकि 19 जून को भी अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है.

कब होगा मॉनसून का प्रवेश

झारखंड में अभी मॉनसून का आगमन नहीं हुआ है, मौसम विभाग की मानें तो 17 जून से झारखंड में मॉनसून प्रारंभ होने का अनुमान व्यक्त किया गया है. लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 या 19 जून के बाद ही मॉनसून राज्य में पूरी तरह से प्रभावी होगा.

Also Read: Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, 17 से लू से राहत मिलने की उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >