एक घंटे में 3 अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- झारखंड के 4 जिलों में गरज के साथ होगी वर्षा, गिरेगी आसमानी बिजली

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में सुबह-सुबह मौसम विभाग ने 3 अलर्ट जारी कर कहा कि गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा जिले में वर्षा होगी. बिजली भी गिरेगी.

Jharkhand Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने एक घंटे में 3-3 अलर्ट जारी कर बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड के 4 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. कई जगहों पर आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है.

इन 4 जिलों में वर्षा एवं आसमानी बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम केंद्र के मुताबिक, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग और चतरा जिले में हल्के दर्जे की गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की संभावना है. सबसे पहले सुबह 5:49 बजे मौसम केंद्र की ओर से तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की गई. येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा कि अगले 1 से 3 घंटे में कोडरमा जिले में कुछ जगहों पर वर्षा होगी.

सुबह 6:27 बजे मौसम विभाग ने जारी किया दूसरा येलो अलर्ट

दूसरा येलो अलर्ट 6:27 बजे आया. इसमें कहा गया कि गिरिडीह और हजारीबाग जिले के कुछ भागों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की संभावना है. इसके 28 मिन बाद ही तीसरा येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया. तीसरे अलर्ट में मौसम विभाग ने चतरा जिले के कुछ हिस्से में गरज के साथ वर्षा की चेतावनी दी. कहा कि आसमानी बिजली भी गिर सकता है.

मौसम विभाग ने लोगों से कहा- सावधान और सतर्क रहें

वर्षा के साथ वज्रपात की आशंका के मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क भी किया है. कहा है कि जो लोग घर से बाहर हैं, उनको बेहद सतर्क और सावधान रहना चाहिए. किसानों से भी कहा है कि वे खेतों में न जाएं. अगर आप घर से बाहर निकल चुके हैं, तो मौसम खराब होने की स्थिति में पेड़ या बिजली के खंभे के आसपास न रहें.

Also Read

झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में आज और कल भारी बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, रांची में हुई इतनी वर्षा

Jharkhand Weather : झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >