Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन 2 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, सावधान और सतर्क रहें

Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग ने झारखंड के पाकुड़ और गोड्डा जिले में अगले 1 से 3 घंटे में वज्रपात के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है.

Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग ने झारखंड के 2 जिलों में वज्रपात की चेतावनी दी है. अभी-अभी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से तात्कालिक चेतावनी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि संताल परगना के 2 जिलों में अगले एक से तीन घंटे में गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका है.

पाकुड़ और गोड्डा में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकुड़ और गोड्डा जिले में कुछ जगहों पर गरज के साथ वर्षा एवं वज्रपात हो सकता है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें. मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें. अगर आप घर से बाहर हैं और मौसम खराब हो जाए, तो कुछ सावधानी जरूर बरतें.

खराब मौसम में पेड़ या बिजली के खंभे से रहें दूर

मौसम खराब होने की स्थिति में किसी पक्के छत के नीचे चले जाएं. पेड़ या बिजली के खंभे से दूरी बनाकर रखें. किसी भी सूरत में बिजली के खंभे या पेड़ के नीचे शरण न लें. इन जगहों पर आसमानी बिजली गिरने का खतरा सबसे अधिक होता है. इसलिए पक्के छत के नीचे ही शरण लें. आप सुरक्षित रहेंगे.

Jharkhand Trending Video

किसानों को खेतों में न जाने की सलाह

किसानों को भी सलाह दी जा रही है कि वे खेतों में न जाएं. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. झारखंड में पिछले दिनों साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हुई. साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब कम हो गया है, लेकिन संताल परगना में अभी 2 दिन तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

Also Read

Jharkhand Weather Forecast: अभी नहीं थमने वाला है बारिश का दौर, कल इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज और कल इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Ka Mausam: सावधान! मौसम विभाग ने एक साथ जारी किया रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >