Jharkhand Weather: एक दिन में 6 येलो अलर्ट, देवघर समेत 19 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम विभाग ने 6 येलो अलर्ट जारी कर चुका है. देवघर समेत 19 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी जारी की है. जानें आपके जिले का हाल.

Jharkhand Weather: झारखंड के अधिकतर हिस्सों में मानसून की वर्षा जारी है. शुक्रवार (27 सितंबर) को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने 6 येलो अलर्ट जारी करके 19 जिलों में वर्षा की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग ने बारी-बारी से जारी की 6 चेतावनी

मौसम विभाग ने एक के बाद एक 6 अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राज्य के डेढ़ दर्जन जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.

पहले येलो अलर्ट में 4 जिलों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने पहला येलो अलर्ट जारी करके झारखंड के गुमला, लातेहार, लोदहरदगा और सिमडेगा जिले में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे के वज्रपात और वर्षा का अलर्ट जारी किया. दूसरे अलर्ट में कहा कि पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा और पलामू में कहीं-कहीं वर्षा के साथ वज्रपात हो सकता है.

रांची समेत 6 जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी

तीसरी चेतावनी में 6 जिलों के नाम शामिल थे. कहा गया कि गुमला, खूंटी, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में कुछ घंटों में गरज के साथ बारिश होगी. वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.

अगले कुछ घंटों में बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग ने चौथी चेतावनी दिन के 2:39 बजे जारी की, जिसमें कहा कि बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिले में वर्षा-वज्रपात हो सकती है. फिर 3:15 बजे येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दुमका और जामताड़ा में वर्षा होगी. वज्रपात भी हो सकता है.

25 मिनट बाद ही मौसम विभाग ने जारी किया छठा अलर्ट

इसके बाद 25 मिनट बाद ही छठा येलो अलर्ट जारी किया. इसमें कहा कि बाबानगरी देवघर और गिरिडीह जिले में अगले 2 से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन एवं वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. लोगों को बाहर नहीं जाने की सलाह दी गई है.

झारखंड के 19 जिलों में वर्षा की चेतावनी

  1. देवघर
  2. गिरिडीह
  3. गुमला
  4. लातेहार
  5. लोदहरदगा
  6. सिमडेगा
  7. पूर्वी सिंहभूम
  8. गढ़वा
  9. पलामू
  10. खूंटी
  11. लोहरदगा
  12. रांची
  13. सरायकेला-खरसावां
  14. सिमडेगा
  15. बोकारो
  16. धनबाद
  17. रामगढ़
  18. दुमका
  19. जामताड़ा

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड के कई इलाकों में होगी भारी बारिश, इस बार दुर्गा पूजा में डाल सकती है खलल

Jharkhand Weather: झारखंड में अभी निम्न दबाव के कारण होगी बारिश, आसमान में छाए रहेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >