लद्दाख में झारखंड का जवान शहीद, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

लद्दाख में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से दो जवान शहीद हो गए हैं. इनमें एक झारखंड के सिमडेगा जिले के किशोर बाड़ा शामिल हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शोक प्रकट किया है.

रांची-लद्दाख में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें झारखंड के सिमडेगा जिले के जवान किशोर बाड़ा एवं एक अन्य जवान शहीद हो गए. ये सड़क हादसा शनिवार को लेह जिले में हुई. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर इनकी शहादत पर शोक प्रकट किया है.

शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करें मरांग बुरु-हेमंत सोरेन


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि लद्दाख में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से झारखंड के जवान समेत एक अन्य शहीद हो गए हैं. उन्हें यह दुखद समाचार मिला है. मरांग बुरु शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

लद्दाख के लेह में हुआ था सड़क हादसा

लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को देश सेवा करते सड़क हादसे में सेना के दो जवान शहीद हो गए. इनकी शूरवीरों की पहचान हवलदार किशोर बाड़ा और सिपाही सूरज कुमार के रूप में की गयी है.

ये भी पढ़े‍ं: देश के विकास के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प, जयंती पर याद किए गए डॉ राम मनोहर लोहिया

बर्फ का पहाड़ वाहन पर गिरने से हुए शहीद


झारखंड के सिमडेगा जिले के तुरतुरी पानी निवासी जवान किशोर बाड़ा लेह में आर्मी के 699 टाट्रा बटालियन में हवलदार के पद पर पदस्थापित थे. 20 मार्च को लेह में जवान किशोर अपने बटालियन के साथ वाहन से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान बर्फ का पहाड़ उनके वाहन पर गिर गया. इसी हादसे में जवान किशोर बाड़ा शहीद हो गये.

ये भी पढ़े‍ं: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर रांची में पेंटिंग प्रतियोगिता, इस दिन पुरस्कृत होंगे विजेता

ये भी पढ़े‍ं: झारखंड के पलामू में पत्थर माफियाओं का लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, नौ वनकर्मी घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >