Jharkhand Rajya Sabha Election, रांची: झारखंड में दो सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीबी माने जाने वाले प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ये सूची जारी कर की है. कांग्रेस की इस घोषणा के बाद अब सबकी नजरें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के फैसलों पर टिकी हैं, जिन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.
विधानसभा का अंकगणित: इंडिया गठबंधन बेहद मजबूत
मौजूदा संख्या बल के लिहाज से इंडिया (INDIA) गठबंधन का पलड़ा बेहद भारी नजर आ रहा है. दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए गठबंधन के पास पर्याप्त आंकड़े मौजूद हैं. 81 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन और दलों की स्थिति इस प्रकार है:
- इंडिया गठबंधन (कुल 56): इसमें झामुमो के पास 34, कांग्रेस के पास 16, राजद के पास 4 और भाकपा माले के पास 2 सीटें हैं.
- एनडीए गठबंधन (कुल 24): इसमें भाजपा के पास 21, जबकि आजसू, जदयू और लोजपा के पास 1-1 सीट है.
- 1 सीट झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के अध्यक्ष जयराम महतो के पास है.
Also Read: Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
दिलचस्प हुआ मुकाबला, NDA की रणनीति पर टिकी नजरें
आंकड़ों के इस साफ गणित के कारण इंडिया गठबंधन दोनों सीटों पर अपनी मजबूत दावेदारी मानकर चल रहा है. प्रणव झा के नाम के एलान के बाद अब एनडीए खेमे की जवाबी रणनीति और उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है, जिससे यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है.
Also Read: AIIMS देवघर का बड़ा तोहफा, अत्याधुनिक मैमोग्राफी मशीन से अब स्तन कैंसर की जांच और बायोप्सी होगी आसान
