Jharkhand Politics: रांची में सीएम आवास पर झामुमो-कांग्रेस-राजद विधायकों का जुटान, क्या बोले बन्ना गुप्ता?

Jharkhand Politics: झारखंड में सीएम आवास पर I.N.D.I.A. के विधायकों का जुटान हुआ है. इसमें कई बड़े फैसले हो सकते हैं. सीएम के सभी कार्यक्रम रद्द हो गए हैं.

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जेल से रिहाई के बाद से राजनीतिक हलचल तेज है. झारखंड की राजनीति के लिए बुधवार (3 जुलाई) बड़ा दिन है. सरकार को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है. बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन करेंगे.

सीएम आवास में बैठक से पहले पत्रकारों से क्या बोले बन्ना गुप्ता

बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता भी कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंचे. गेट पर थोड़ी देर के लिए उनकी कार रुकी. पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आज की बैठक में क्या होने वाला है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आगे क्या होने वाला है, इस बैठक के बाद ही पता चलेगा. इसके बाद उनकी कार सीएम आवास के अंदर दाखिल हो गई.

हेमंत सोरेन के जेल से आने के बाद विधायकों की पहली बैठक

हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने बाद हो रही विधायक दल की पहली बैठक को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. तरह-तरह की चर्चा हो रही है. चंपाई सोरेन कैबिनेट के विस्तार के अलावा भी कई अहम फैसले इस बैठक में होंगे, ऐसी चर्चा है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस बैठक का एजेंडा क्या है. कोई विधायक भी कुछ कहने को तैयार नहीं है.

सीएम आवास में विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे जीए मीर

राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सत्तारूढ़ दलों के विधायकों की बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल हो रहे हैं. इसके लिए वह दिल्ली से विशेष रूप से रांची आए हैं. पिछले दिनों मीर जब रांची आए थे, तो होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल जाकर उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी.

Also Read : चंपाई सोरेन कैबिनेट का हो सकता है विस्तार, ये विधायक हैं मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे

सोनिया गांधी ने हेमंत सोरेन से फोन पर की थी बात

हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद सोनिया गांधी ने फोन पर उनसे बात की. इसके बाद ही सत्तारूढ़ दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सभी विधायकों की सीएम आवास में बैठक बुलाई गई. बैठक से एक दिन पहले हेमंत सोरेन और राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की. जेल से लौटने के बाद सभी दलों के नेताओं से हेमंत सोरेन बारी-बारी से मिल रहे थे.

विधायक दल की बैठक बुलाए जाने के बाद सीएम के सभी प्रोग्राम रद्द

विधायक दल की बैठक बुलाए जाने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए. मंगलवार को उनको दुमका में सरकारी योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करना था. परिसंपत्तियों का वितरण भी करना था. लेकिन, सीएम कार्यक्रम में नहीं गए. उनकी जगह मंत्री बसंत सोरेन और सांसद नलिन सोरेन उस कार्यक्रम में शामिल हुए. बुधवार को प्रस्तावित सीएम के सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए.

1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम भी हो गया रद्द

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को 3 जुलाई को 1,500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देना था. इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही थी. लेकिन, मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया. एक के बाद एक रद्द हो रहे सीएम के कार्यक्रम पर सरकारी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे. झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि बारिश की वजह से मुख्यमंत्री दुमका के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.

Also Read

Jharkhand Politics LIVE: सीएम आवास में जुटने लगे I.N.D.I.A. के मंत्री और विधायक

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, झारखंड के आदिवासी नेताओं से मिले असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >