मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर सत्ताधारी दलों के विधायकों की बैठक, अंबा प्रसाद बोलीं- ऑल इज वेल

इस बैठक को लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है. सीएम हाउस में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा- ऑल इज वेल...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से भेजे गए सातवें समन के बाद से सूबे का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है. बैठक में नए मुख्यमंत्री के चयन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. इसमें एक एजेंडा यह भी हो सकता है कि ईडी के कथित दुरुपयोग के खिलाफ सभी विपक्षी दल मिलकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलें. बैठक से पहले मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है. एक-एक कर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सीएम हाउस पहुंचते रहे. हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद जब सीएम हाउस पहुंचीं, तो पत्रकारों से उन्होंने कहा- ऑल इज वेल… बताया जा रहा है कि अगर ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई की, तो उससे निबटने की रणनीति तैयार करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है. इस बैठक को लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है. विधायकों की इस बैठक के बाद केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय गठबंधन (एनडीए) सरकार को एक संदेश भी दिया जा सकता है कि आने वाले दिनों में विपक्षी दल उनका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं.

बता दें कि ईडी के सातवें समन में जिस तरह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए समय बताने का आग्रह किया गया था, उसके बाद से सूबे का राजनीतिक पारा चढ़ गया था. राजनीतिक तापमान तब और बढ़ गया, जब बुधवार (तीन जनवरी) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू समेत उनके कई करीबी लोगों के साथ-साथ साहिबगंज के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के यहां ईडी ने एक साथ रेड मारी. सीएम आवास पर होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है.

Also Read: झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सीएम हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार पिंटू समेत कई करीबियों के ठिकानों पर रेड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >