राज्यपाल को जेएलकेएम ने सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, अवैध खनन, वन भूमि अतिक्रमण, प्रदूषण व सिलिकोसिस के मुद्दे उठाये

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा व धालभूमगढ़ प्रखंड की जनसमस्याओं, खासकर प्रदूषण, अवैध खनन और सिलिकोसिस से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

रांची: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कोल्हान प्रमंडल के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा व धालभूमगढ़ प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं पर कार्रवाई की मांग की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेएलकेएम कोल्हान प्रमंडल के उपाध्यक्ष कलन महतो और रविंदर कुमार महतो ने किया.

ज्ञापन में सुवर्णरेखा नदी के कटाव से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा व पुनर्वास पैकेज देने तथा तटबंध निर्माण की मांग की गयी. इसके अलावा अवैध खनन, क्रशर संचालन और ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की गयी. प्रतिनिधिमंडल ने मुड़ादेवता स्थित शारदा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की पर्यावरणीय स्वीकृति और अपशिष्ट निस्तारण की जांच कराने की मांग भी रखी.

जेएलकेएम नेताओं ने उल्दा स्थित ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड पर प्रदूषण और वन भूमि अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की. कदमबेड़ा स्थित गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड के प्रदूषण और तेज आवाज वाले साइरन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गयी.

ज्ञापन में बेतझरिया स्थित खेतान एंटरप्राइजेस और धालभूमगढ़ के जोरेसोल स्थित कृष्णा एंड कृष्णा उद्योग से जुड़े सिलिका धूल प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया गया. नेताओं ने सिलिकोसिस प्रभावित क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगाने, पीड़ितों व मृतकों के परिजनों को मुआवजा तथा आश्रितों को रोजगार देने की मांग की. जेएलकेएम नेताओं ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी आंदोलन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >