Jharkhand News: शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा की चुनाव आयोग से शिकायत, कार्रवाई की मांग

Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा की शिकायत चुनाव आयोग से की गयी है. इसमें इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है.

Jharkhand News: रांची-बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की गयी है. इसमें कहा गया है कि ये राज्य के अधिकारियों के खिलाफ बयान दे रहे हैं. इससे अफसरों का मनोबल गिर रहा है. इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. कैबिनेट सचिव की ओर से इस बाबत चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है.

शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा की शिकायत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी बनने के बाद से लगातार झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. कई मुद्दों पर अपनी बातें रख रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की बैठक कर रहे हैं. संगठन की मजबूती को लेकर राज्य के कई जिलों में जा रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात रख रहे हैं. इस बीच इनकी शिकायत चुनाव आयोग से की गयी है और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है.

अधिकारियों के खिलाफ दे रहे हैं बयान

झारखंड कैबिनेट सचिव ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा बीजेपी की ओर से विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी बनाए जाने के बाद लगातार झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे अधिकारियों के खिलाफ बयान दे रहे हैं. इस कारण झारखंड के अधिकारियों का मनोबल गिर रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग से इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read: Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन बोले, किसानों की समृद्धि के लिए दो लाख तक का कृषि ऋण माफ

Also Read: Jharkhand Crime: धनबाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, चार हिरासत में

Also Read: साहिबगंज में बोले राज्यपाल संतोष गंगवार- सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, यह जानने आया हूं आपके पास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >