झारखंड के नए एडवोकेट जनरल रोहितश्य रॉय ने संभाला पदभार

Ranchi News : झारखंड के नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट परिसर स्थित कार्यालय में प्रभार ग्रहण किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

राणा प्रताप सिंह की रिपोर्ट 

Ranchi News : झारखंड के नए एडवोकेट जनरल रोहितश्य रॉय ने सोमवार को झारखंड हाइकोर्ट परिसर स्थित महाधिवक्ता कार्यालय में प्रभार ग्रहण किया. प्रभार लेने के बाद महाधिवक्ता को बधाई देने वालों का तांता लग गया. वरीय अधिवक्ता, अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिकों ने महाधिवक्ता को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी. 

महाधिवक्ता का इस्तीफा, नई नियुक्ति 

खास बात यह है कि रविवार को महाधिवक्ता राजीव रंजन ने व्यक्तिगत कर्म का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था. इसके बाद झारखंड सरकार ने महाधिवक्ता के पद पर रोहितश्य रॉय की नियुक्ति की अधिसूचना रविवार की देर शाम जारी कर दी.  

रोहितश्य रॉय की पहचान 

रोहितश्य रॉय अपनी उत्कृष्ट विधिक प्रतिभा, निष्पक्ष पेशेवर आचरण और न्याय व्यवस्था के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं. दो दशक से अधिक लंबे कानूनी अनुभव के दौरान उन्होंने न केवल न्यायिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, बल्कि बार और बेंच दोनों के बीच सम्मानजनक स्थान भी प्राप्त किया है. 

रांची से शुरू हुआ सफर 

14 मई 1980 को जन्मे रोहितश्य रॉय स्वर्गीय अधिवक्ता वीरेन्द्र नाथ राय (बीरू बाबू) के बेटे हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा रांची के प्रतिष्ठित संत जेवियर स्कूल, डोरंडा में हुई. छात्र जीवन से ही उन्हें कानून और जन सरोकारों के विषयों में विशेष रुचि थी. 

2003 से वकालत की नई शुरुआत 

उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से संबद्ध सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज से विधि की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2003 में एलएलबी की डिग्री हासिल की. वर्ष 2003 में उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में वकालत की शुरुआत की. अपनी मेहनत, लगन, प्रभावशाली पैरवी और विधिक विषयों की गहरी समझ के बल पर उन्होंने शीघ्र ही झारखंड के विभिन्न न्यायिक मंचों पर एक कुशल और भरोसेमंद अधिवक्ता के रूप में पहचान बना ली.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में कलियुगी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर ली पिता की जान 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले कई दिनों तक बारिश के आसार 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >