कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने दी बधाई
वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने जीत के लिए मांडर की जनता को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया है कि भाजपा जनता की आवाज बंद नहीं कर सकती है. भाजपा कांग्रेस के नेताओं को टारगेट कर फंसाने का काम कर रही है. बंधु तिर्की को भी फंसाया गया. कांग्रेस भाजपा के खिलाफ सड़क से सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी. भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं का जिस तरह से दुरुपयोग किया है, उससे झारखंड में आक्रोश है. मांडर की जनता ने उसी आक्रोश के साथ भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया.
कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की जीती
मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 23,517 वोट से विजयी हुई है. शिल्पी को 95,062 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रही बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 71,545 वोट मिले हैं.
21वें राउंड में प्रत्याशियों को मिले मत पार्टी : प्रत्याशी के नाम : मिले वोट
बीजेपी : गंगोत्री कुजूर : 71,545 कांग्रेस : शिल्पी नेहा तिर्की : 95,062
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट) : सुभाष मुंडा : 13,923 नवोदय जनतांत्रिक पार्टी : दिनेश उरांव : 1,517
शिवसेना : रेखा कुमारी : 1,096
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट- लेनिनिस्ट) रेड स्टार : शिवचरण लोहरा : 624
निर्दलीय : देवकुमार धान : 22,395
निर्दलीय : अगनी तिर्की : 1,146
निर्दलीय : अशोक उरांव : 603
निर्दलीय : आनंद पॉल तिर्की : 508
निर्दलीय : जॉन तिर्की : 593
निर्दलीय : नीरज उरांव : 1,185
निर्दलीय : मार्शल बारला : 1,310
निर्दलीय : सुशील उरांव : 2,630
NOTA : 2,633
कुल वोट : 2,16,770