जमशेदपुर में 8 अक्टूबर तक हर दिन होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Ka Mausam: पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में 8 अक्टूबर तक लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने कहा है कि 8 अक्टूबर तक शहर में हर दिन एक या दो बार बारिश होगी. इस संबंध में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है और किन जिलों के लिए 5 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, यहां पढ़ें.

Jharkhand Ka Mausam: जमशेदपुर शहर के लोगों को अभी और कई दिनों तक बारिश झेलनी होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि 8 अक्टूबर तक टाटानगर शहर में हर दिन बारिश होगी. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि हर दिन एक या दो बार बारिश होगी. बारिश का आंशिक असर तापमान पर भी पड़ेगा.

रुक-रुककर होती रही जमशेदपुर में वर्षा

शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे. रुक-रुककर दिन भर बूंदा-बांदी होती रही. मौसम विभाग के अनुसार, शहर में पिछले 24 घंटे में 0.4 एमएम बारिश हुई. वहीं, शनिवार को दिन का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था.

जमशेदपुर में रात का तापमान 24.4 डिग्री हुआ

जमशेदपुर में रात का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम था. हवा में आर्द्रता की अधिकतम मात्रा 83 प्रतिशत और न्यूनतम मात्रा 69 प्रतिशत रही. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान पूरे झारखंड में सबसे अधिक रहा. वहीं, लातेहार का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम रहा.

5 अक्टूबर 2025 को 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.

दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची मौसम केंद्र ने दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 5 अक्टूबर को इन 4 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वर्षा और वज्रपात होने की भी आशंका है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भवनाथपुर में हुई सबसे ज्यादा 185 मिमी वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में मानसून सक्रिय रहा और लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 185 मिलीमीटर वर्षा गढ़वा के भवनाथपुर में हुई. 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. हालांकि, अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है.

Jharkhand Ka Mausam: 21 वर्षा केंद्रों पर हुई बारिश के आंकड़े

पिछले 24 घंटे में 21 वर्षा केंद्रों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हुई. गढ़वा, पलामू, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. झारखंड में एक दिन में 13.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 3.9 मिलीमीटर से 238 प्रतिशत अधिक है.

पाकुड़ और सिमडेगा जिले रेड जोन में

दूसरी तरफ, 21 वर्षा केंद्रों की बात करें, तो सबसे ज्यादा वर्षा गढ़वा के भवनाथपुर में हुई. पलामू के जपला में सबसे कम 21.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. झारखंड में 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक 58.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 15.6 मिलीमीटर से 277 प्रतिशत अधिक है. सिमडेगा और पाकुड़ झारखंड के 2 ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है. दोनों जिले रेड जोन में हैं.

इसे भी पढ़ें

टाटा मोटर्स में 31 मार्च 2026 तक ग्रेड रिवीजन समझौता होने पर कर्मियों को मिलेगा 20 हजार रुपए बोनस

150 युवकों ने बस्ताकोला टीओपी में घुसकर हवलदार को पीटा, जमकर की तोड़फोड़, प्रेम विवाह से जुड़ा है मामला

झारखंड कांग्रेस ने 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, कुमार राजा को रांची महानगर और सोमनाथ मुंडा को ग्रामीण की जिम्मेदारी

बोकारो का शनि कुमार : जिम ट्रेनर से जिस्मफरोशी का सरगना बनने की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >