कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चिरिया और चौपारण में मृत मिले 2 लोग, ठंड से मौत की आशंका

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अभी तापमान में और गिरावट आने की संभावना जतायी गयी है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी. इस बीच, 2 लोगों की ठंड से मौत की आशंका जतायी जा रही है. चिरिया में एक अधेड़ की मौत हो गयी, तो हजारीबाग के चौपारण में एक विक्षिप्त महिला की मौत हो गयी. बीडीओ को ठंड से मौत की सूचना दी गयी है.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. जनजीवन अस्त-व्यस्त होगया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चिरिया और हजारीबाग के चौपारण में एक-एक व्यक्ति मंगलवार को मृत मिले. दोनों की ठंड लगने से मौत की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. राज्य में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया है. गुमला जिले में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

चिरिया के सौदा गांव में सोमा चेरवा की मौत

पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड की चिरिया पंचायत के सौदा गांव में वन भूमि पर झोपड़ी बनाकर रह रहे अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक सोमा चेरवा (42) सौदा गांव निवासी था. रोज की तरह लकड़ी बेचकर सोमवार को घर लौटा था. सोमा अपने 5 बच्चों के साथ दूरदूरी पुल के नजदीक वन भूमि पर झोपड़ी बनाकर रहता था.

ग्रामीणों ने बीडीओ को दी ठंड से मौत की सूचना

मंगलवार सुबह उसके बच्चों ने देखा कि वह दुबककर बैठा है. हिलाने-डुलाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. बच्चों ने अपनी नानी और पड़ोसियों को बुलाया, तो पता चला कि सोमा अब इस दुनिया में नहीं रहा. लोगों का कहना है कि सोमा का शरीर जस तरह से अकड़ गया था, उससे लगता है कि ठंड से उसकी मौत हुई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी को ठंड से मौत होने की सूचना दी गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Ka Mausam: चौपारण में मृत मिली विक्षिप्त महिला

हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के सिंघरांवा मोड़ स्थित मधेशिया होटल के समीप मंगलवार की शाम एक वृद्धा मृत अवस्था में मिली. स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्धा विक्षिप्त थी. वह कई वर्षों से इसी क्षेत्र में रह रही थी. बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. वृद्धा के खुले आसमान के नीचे रहने के कारण ठंड से उसकी मौत होने की आशंका जतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ का दिखेगा असर, 3 दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पहाड़ पर बर्फ, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी में ट्रफ का दिखेगा असर, झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

झारखंड को झेलना होगा सर्दी का सितम, 10 डिग्री की गिरावट के बाद इतना बढ़ा पारा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड को झेलनी होगी कोहरे और धुंध की मार, आज ही जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >