Jharkhand Ka Mausam: भीषण गर्मी के बीच झारखंड के इन हिस्सों में लोगों को झेलना होगा उमस का प्रकोप

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में उच्चतम तापमान 43 डिग्री के पार चला गया है. भीषण गर्मी के बीच लोगों को आज 25 अप्रैल को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने तो कहा है कि लोगों को भीषण गर्मी के साथ-साथ उमस का भी प्रकोप झेलना पड़ेगा. खासकर झारखंड के दक्षिणी हिस्से और उत्तर-पूर्वी हिस्से के जिले के लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. धरती तप रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसका मतलब यह है कि अभी लोगों को 2 दिन तक गर्मी झेलनी ही होगी. इसके बाद ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि आज यानी 25 अप्रैल को कई जिलों में गर्मी और उमस का प्रकोप देखने को मिलेगा.

इन जिलों में पड़ेगी उमस भरी गर्मी

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया है कि झारखंड के दक्षिणी और उत्तरी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्म और उमस की स्थति देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं उमस भरी गर्मी होगी. इसके अलावा उत्तर-पूर्वी भागों यानी संताल परगना के साथ-साथ उत्तरी छोटानागपुर के भी कुछ जिलों में ऐसी ही स्थिति रहेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

25 अप्रैल को साफ रहेगा आसमान, मौसम रहेगा शुष्क

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, संताल परगना के देवघर, दमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले के अलावा धनबाद और गिरिडीह जिले में भी उमस भरी गर्मी लोगों को झेलनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को झारखंड में आसमान मुख्यत: साफ और मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें : इसे ही कहते हैं कबीर दास की उल्टी वाणी, भीषण गर्मी में खरखरी विद्यालय में किया स्वेटर का वितरण

जमशेदपुर झारखंड में सबसे गर्म, तापमान 43.1 डिग्री

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं बारिश नहीं हुई. दौरान झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 43.1 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. रांची का उच्चतम तापमान 38.4 डिग्री, जमशेदपुर का 43.1 डिग्री, डालटेनगंज का 43 डिग्री, बोकारो का 42.1 डिग्री और चाईबासा का 42.9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: मौसम विभाग से आयी राहत भरी खबर, झारखंड में 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Success Story: बर्फीली हवाओं को चीरते हुए नयी ऊंचाई पर पहुंचीं जमशेदपुर की महिलाएं

EJN के वर्कशॉप में बोले मणि भूषण झा- कोयला क्षेत्र के 3 लाख की नौकरी जाएगी, सोलर एनर्जी देगा 13 लाख जॉब्स

Jharkhand Weather Alert: तप रहा है झारखंड, जल्द होगी राहत की बारिश, ओले भी गिरेंगे, किसानों को होगा भारी नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >