Jharkhand IAS Transfer, रांची: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक अमले में एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो दर्जन से अधिक (32 अधिकारियों) का तबादला और पदस्थापन किया है. वहीं, कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस फेरबदल की सबसे बड़ी बात यह है कि काफी समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कई सीनियर अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली है. अधिसूचना के अनुसार खूंटी, गढ़वा और देवघर जिलों में नए उपायुक्त (DC) नियुक्त किए गए हैं, जबकि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) में नए प्रभारी आयुक्त की पोस्टिंग हुई है.
Also Read: Palamu: पांकी में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार नाबालिक की मौत, दो गंभीर
कौन कहां गए, नीचे दिये गए हैं लिस्ट
- छवि रंजन: संयुक्तसचिव स्वास्थ्य-निदेशक खेलकूद, अप्र कार्यकारी निदेशक खेल प्राधिकरण
- शशि प्रकाश झा: अभियान निदेशक एनएचएम-अप्र एमडी मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रा डेवलपमेंट कॉ
- जिशान कमर: प्रतीक्षारत-विशेष सचिव पेयजल एवं स्वच्छता
- राजीव रंजन: डीसी जमशेदपुर-अप्र प्रशासक सुवर्णरेखा परियोजना जमशेदपुर
- सुनील कुमार सिंह: निदेशक आइटी (सीइओ जैप आइटी)-विशेष सचिव आइटी विभाग
- विजय कुमार गुप्ता: विशेष सचिव वित्त विभाग-प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त हजारीबाग
- फैज अक अहमद मुमताज: प्रतीक्षारत-अपर सचिव, राजस्व भूमि सुधार
- भोर सिंह यादव: निदेशक कृषि-अपर सचिव वन एवं पर्यावरण
- वरुण रंजन: एमडी जिडको-अप्र एमडी जेइएमसीएल
- सत्येंद्र कुमार: एमडी राज्य खाद्य निगम-अपर सचिव पेयजल एवं स्वच्छत
- पशुपतिनाथ मिश्रा: डीडीसी गढ़वा-डीसी गढ़वा
- माधवी मिश्रा: निदेशक उद्यान-निदेशक आइटी, अप्र निदेशक जेएसएसी, सीइओ एबीवीआइएल
- अनन्य मित्तल: डीसी गढ़वा-सीइओ जेएसएलपीएस
- जाधव विजया नारायण राव: निदेशक पर्यटन-अपर सचिव, महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्ष
- आर रॉनिटा: प्रतीक्षारत-अपर सचिव जल संसाधन विभाग
- नमन प्रियेश लकड़ा: प्रतीक्षारत-निदेशक पर्यटन
- अंजली यादव: प्रतीक्षारत-परीक्षा नियंत्रक, संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, अप्र अपर सचिव उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग
- विद्यानंद शर्मा पंकज: अपर सचिव स्वास्थ्य-निदेशक कृषि
- रोबिन टोप्पो: अपर सचिव श्रम विभाग-निदेशक पशुपालन
- आलोक शिकारी कच्छप: परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण खूंटी-एमडी एसटी सहकारिता विकास निगम, अप्र निदेशक राम दयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान
- अनिलसन लकड़ा: अपर सचिव योजना एवं विकास-निबंधन महानिरीक्षक
- नीरज कुमार सिंह: अपर सचिव उद्योग-उत्पाद आयुक्त, अप्र एमडी विभरेजेज कॉरपोरेशन
- कर्ण सत्यार्थी: प्रतीक्षारत-अपर सचिव वित्त
- गरिमा सिंह: एमडी झारक्राफ्ट-अप्रसीइओ सीएम ल घु व कुटीर उद्यम विकास बोर्ड
- चंदन कुमार: प्रतीक्षारत-सीइओ जैप आइटी
- प्रीति रानी: अपर सचिव उद्योग-निदेशक हस्तकरघा रेशम व हस्तशिल्प निदेशालय, अप्र एमडी माटी कला बोर्ड
- प्रेरणी दीक्षित: प्रतीक्षारत-अपर सचिव ग्रामीण विकास
- शशि प्रकाश सिंह: डीसी गढ़वा-अपर सचिव स्वास्थ्य, अप्र सीइओ आलोग्य सोसाइटी, परियोजना निदेशक एड्स कंट्रोल सोसाइटी
- कुमार ताराचंद: प्रतीक्षारत-अपर सचिव जल संसाधन
- कीर्तिश्री जी: प्रतीक्षारत-अपर सचिव, गृह विभाग
- समीरा एस: प्रतीक्षारत-संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता
- दिनेश कुमार यादव: प्रतीक्षारत-संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग
- सौरभ कुमार भुवानिया: डीसी खूंटी-डीसी देवघर
- मो जावेद हुसैन: डीडीसी पलामू-डीसी खूंटी
- विस्पुते श्रीकांत यशवंत: एसडीओ गिरिडीह-डीडीसी गोड्डा
- अनिमेश रंजन: एसडीओ खूरी-महुआ, गिरिडीह-डीडीसी गुमला
Also Read: Gumla: सजा नहीं, अब ‘सुधार गृह’ के रूप में विकसित होंगे सभी कारागार, बोले- आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल
