झारखंड हाईकोर्ट में प्यून की नौकरी के लिए इंटरव्यू लेटर लेकर पहुंचे 5 अभ्यर्थी, कोर्ट ऑफिसर ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट में प्यून की नौकरी का इंटरव्यू लेटर लेकर पहुंचे थे 5 लोग. इस मामले में हाईकोर्ट ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. क्या है पूरा मामला, यहां पढ़ें.

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट में प्यून की नौकरी के लिए इंटरव्यू लेटर लेकर 5 अभ्यर्थी आये थे. सभी 5 एडमिट कार्ड फर्जी पाये गये. इन अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के अधिकारी के हस्ताक्षर वाला एडमिट कार्ड बंद लिफाफे में स्पीड पोस्ट से उनके पते पर भेजा गया था. जांच में एडमिट कार्ड पर कोर्ट के अधिकारी का हस्ताक्षर फर्जी मिला. इसके बाद हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सह कोर्ट ऑफिसर मुकुंद पंडित ने विधानसभा थाना में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस जांच के बाद मामले का खुलासा होगा.

एक वकील की संलिप्तता आ रही सामने, पुलिस कर रही तलाश

इंटरव्यू लेटर 12 मार्च को झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे सभी 5 अभ्यर्थियों से पुलिस ने पूछताछ की है. इसमें यह बात सामने आयी कि पांचों को एक अधिवक्ता के जरिये ही स्पीड पोस्ट से इंटरव्यू लेटर मिला था. वही लेटर लेकर वे लोग हाईकोर्ट पहुंचे थे. अधिवक्ता ने उनसे कहा था कि जब काम हो जायेगा, तो आकर मिल लेना.

  • हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने प्राथमिकी दर्ज करायी
  • 12 मार्च को पांचों अभ्यर्थी पहुंचे थे इंटरव्यू लेटर लेकर
  • इंटरव्यू लेटर स्पीड पोस्ट से भेजा गया था उनके पते पर
  • रांची के 2, साहिबगंज, पलामू और देवघर के 1-1 अभ्यर्थी

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: F1 Visa Cancelled: हमास का समर्थन किया तो नहीं पढ़ पाएंगे अमेरिका में, ट्रंप की कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने सभी 5 अभ्यर्थियों को पीआर बांड पर छोड़ा

पुलिस उस अधिवक्ता के घर पर भी गयी थी, लेकिन वे वहां नहीं मिले. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. वहीं, सभी 5 अभ्यर्थियों को पुलिस ने फिलहाल पीआर बांड पर छोड़ दिया है. जरूरत के मुताबिक पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुलायेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये अभ्यर्थी आये थे इंटरव्यू लेटर लेकर

  • अभय कुमार, पीपरा खुर्द, लेस्लीगंज, पलामू
  • अजय कुमार महतो, हटिया
  • लाल निरंजन नाथ शाहदेव, डुंगरी, तुपुदाना, रांची
  • राजीव सिंह, बड़तल्ला स्ट्रीट, चर्च रोड, साहिबगंज
  • सचिन कुमार, करौं, देवघर

इसे भी पढ़ें

18 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में क्या है कीमत, यहां देखें

Bank Strike: झारखंड में 23-25 तक 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निबटा लें अपने काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >