''मैंने पूरी कोशिश की थी कि मैं…'' अध्यक्ष पद से हटने के बाद क्या बोल गये राजेश ठाकुर ?

झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मैंने पूरी कोशिश की कि मैं पार्टी और संगठन को मजबूत करूं. अपने कार्यकाल के दौरान मैंने कई जरूरी फैसले लिये जिससे पार्टी को फायदा है

रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है. राजेश ठाकुर को हटाकर अब केशव महतो कमलेश को अब प्रदेश पार्टी की कमान सौंपी गयी है. अध्यक्ष बदलने से पहले केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के कई बड़े नेताओं से वन टू वन बातचीत की थी जिसके बाद ये निर्णय लिया गया. प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजेश ठाकुर का बयान सामने आ गया है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत पर अपने कामकाज पर संतुष्टि जतायी और कहा कि मैंने पूरी कोशिश की थी कि मैं पार्टी संगठन को मजबूत करूं.

क्या कहा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि कामकाज का आकलन करना पार्टी आलाकमान का होता है, लेकिन मैंने हमेशा पार्टी और गठबंधन को अपने स्तर से मजबूत करने की पुरजोर कोशिश की. अंतिम व्यक्ति तक पार्टी के मूल्यों को समझाने की कोशिश की. मैंने कुछ त्वरित निर्णय भी लिये जो पार्टी के लिए आवश्यक थे. जिसका परिणाम ये है कि एक जमीनी कार्यकर्ता केशव महतो कमलेश कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं.

कुड़मी वोटरों को साधने की है तैयारी

केशव को अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का मकसद कुड़मी वोटरों को गोलबंद करना है. यही कारण है कि केंद्रीय आलाकमान ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. राज्य में कुड़मी समुदाय की अच्छी खासी जनसंख्या है. कई इलाकों रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद समेत कई इलाकों में कुड़मी वोटर्स निर्णायक की भूमिका में रहते हैं.

Also Read: Jharkhand Politics: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बीजेपी ज्वाइन करने पर झारखंड की सियासत पर क्या पड़ेगा असर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >