Jharkhand Flood News : झारखंड में झमाझम बारिश से भारी तबाही, देखिये PHOTOS
Jharkhand Flood News : तीन दिनों से लगातार हुई झमाझम बारिश से शुरुआत में लोगों को जहां भयंकर गर्मी से राहत मिली, तो वहीं बाद में बारिश लोगों के लिए बड़ी आफत बन गयी. कल कई जगहों पर स्थिति काफी भयावह हो गयी थी. यहां देखिये भारी बारिश से झारखंड में आयी तबाही की कुछ तस्वीरें.
Jharkhand Flood News : झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बीते तीन दिनों से लगातार हुई झमाझम बारिश से शुरुआत में लोगों को जहां भयंकर गर्मी से राहत मिली, तो वहीं बाद में बारिश लोगों के लिए बड़ी आफत बन गयी. लगातार हुई भारी बारिश के कारण कल गुरुवार को अधिकतर नदियों और डैमों का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया. कई जगहों पर तो स्थिति काफी भयावह हो गयी थी. कहीं सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गयी तो कहीं लोगों के घरों में पानी घुस गया. कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात देखने को मिलें.
जोन्हा फॉल में बारिश से स्थिति भयावहतेनुघाट का बढ़ा जलस्तरहुंडरू फॉलखूंटी-सिमडेगा पथ में बनई नदी पर पुल ढहागेतलसूद डैम का रेडियल गेट खोला गयापतरातू रेलवे गेट से रेलवे स्टेशन जाने वाला रास्ता पानी से जलमग्नपतरातु-रांची मुख्य मार्ग शहीद चौक पर जलजमावसरायकेला में कोलावीरा अंडरपूल पर जलजमावपारडीह काली मंदिर के पास सड़क जलमग्नघरों से लोगों को रेस्क्यू करते पुलिसबाढ़ में फंसे लोगों को बचाती एनडीआरएफ की टीमघरों में घुसा पानीरजरप्पा मंदिर परिसर के आसपास बाढ़ का पानी
झमाझम बारिश से राहत की उम्मीद
आज शुक्रवार की सुबह भी राजधानी रांची समेत कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई. हालांकि अब मौसम थोड़ा साफ होता नजर आ रहा है. उम्मीद है कि अब झमाझम बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी.
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.