वित्त मंत्री को विभाग के जवाब का इंतजार, सीएम से मिलेंगे, बतायेंगे क्या है हालात

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर विभाग के एक संयुक्त सचिव की ओर से गाड़ी लौटाने के नोटिस पर सख्त हैं. वे इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे और व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग करेंगे. यह मामला केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि कार्य संस्कृति पर है.

Radhakrishna Kishore : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर विभाग के संयुक्त सचिव पंकज सिंह द्वारा पत्र लिखे जाने के मामले में कार्रवाई को लेकर अड़े हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि वह इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार है. इस सरकार में कोई अधिकारी व्यवस्था से उपर नहीं हो सकता है. सरकार के प्रति जवाबदेही हर हाल में तय होगी.

गाड़ी लौटाने के नोटिस पर मंत्री ने उठाए सवाल 

मंत्री ने कहा कि इस मामले में निष्कर्ष तक पहुंचना होगा और विभाग को बताना होगा कि आखिर किस अधिकार से एक संयुक्त सचिव गाड़ी लौटाने का नोटिस मंत्री को भेजता है. कल कोई प्रशाखा पदाधिकारी मंत्री को निर्देश देगा. यहां सवाल राधाकृष्ण किशोर का नहीं है. सवाल सिस्टम का है. 

10 जुलाई तक मामले के निपटारे का निर्देश

वित्त मंत्री ने कहा कि मैंने सचिव को पत्र लिखकर 10 जुलाई तक इस मामले का पटाक्षेप करने को कहा है. संयुक्त सचिव से पूछना होगा कि वह किस अधिकारी के आदेश पर नोटिस भेजे हैं. पुलिस मुख्यालय ने अगर पत्र भेजा है, तो वह बतायें. उन्होंने कहा कि यह हमारी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है. मंत्री केवल फाइल निपटाने के लिए नहीं होता है. सवाल कार्य संस्कृति की है. अधिकारी निरंकुश नहीं हो सकते हैं. हेमंत सोरेन की सरकार में यह सब चलने वाला नहीं है. डीजीपी को दो बार कोई मंत्री पत्र लिखता रहे. दो महीने तक जवाब ना आये. ऐसे में व्यवस्था नहीं चल सकती है.

रायपुर गये वित्त मंत्री

वित्त मंत्री सोमवार की शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुए. वित्त मंत्री मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलेंगे. बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर बात करेंगे. बूढ़ा पहाड़ के क्षेत्र में ढाई किमी सड़क छत्तीसगढ़ में पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Palamu: करीमनडीह उप स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, कई समान जलकर खाक

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: मॉनसून हुआ कमजोर, अब बढ़ सकती है गर्मी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >