Jharkhand Election Result 2024: 27 दलबदलू उम्मीदवारों में 8 को मिली जीत, देखें कौन जीता-कौन हारा

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में दल-बदल करके लड़ने वाले 27 उम्मीदवारों में मात्र 8 ही जीत सके हैं. 19 को हार का मुंह देखना पड़ा. देखें डिटेल.

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर 27 दलबदलू उम्मीदवारों को टिकट दिया. इनमें से 18 को हार का सामना करना पड़ा. सिर्फ 9 लोग जीत पाए. अपनी पार्टी छोड़कर झामुमो में शामिल होने वाले 7 उम्मीदवारों में 2 को हार का मुंह देखना पड़ा.

भाजपा छोड़कर झामुमो में आए गणेश महली समेत ये लोग हारे

झामुमो ने भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए गणेश महली को सरायकेला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था. वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चंपाई सोरेन से हार गए हैं. राजमहल विधानसभा सीट पर झामुमो ने आजसू के एमटी राजा को टिकट दिया था, वह चुनाव हार गए हैं. भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल होने वाले केदार हाजरा भी जमुआ विधानसभा सीट पर चुनाव हार गए हैं.

चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने 8 प्रत्याशियों में 5 को मिली हार

भाजपा में शामिल होने वाले 8 दलबदलुओं को टिकट दिया था. इनमें से 5 हार गए. आजसू से भाजपा में आए रोशनलाल चौधरी ने बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को पराजित कर दिया. कांग्रेस छोड़कर आने वाली जमुआ की उम्मीदवार डॉ मंजु देवी ने इस विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है. झामुमो से भाजपा में आने वाले चंपाई सोरेन ने सरायकेला विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करके अपनी बादशाहत बरकरार रखी है.

इन दलों में शामिल होने वाले दलदबदलू भी हारे

अपनी-अपनी पार्टी छोड़कर आजसू, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा. झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम अब करीब-करीब स्पष्ट हो गए हैं. झारखंड में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले (लिबरेशन) की गठबंधन सरकार बनने जा रही है.

झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले 7 दल-बदलुओं में 2 हारे

नामसीटकहां थेजीते/हारे
लुईस मरांडीजामाभाजपाजीतीं
गणेश महलीसरायकेलाभाजपाहारे
एमटी राजाराजमहलआजसूजीते
उदय शंकर सिंहसारठराजदजीते
उमाकांत रजकचंदनकियारीआजसूजीते
केदार हाजरा जमुआभाजपाहारे
अनंत प्रताप देवभवनाथपुरभाजपाजीते

भाजपा ने इन 8 दलबदलुओं को दिया था टिकट, 5 को मिली हार

नामसीटकहां थेजीते/हारे
लोबिन हेम्ब्रमबोरियोझामुमोहारे
सीता सोरेनजामताड़ाझामुमोहारीं
रौशन लाल चौधरीबड़कागांवआजसूजीते
डॉ मंजू देवीजमुआकांग्रेसजीतीं
बाबूलाल सोरेनघाटशिलाझामुमोहारे
चंपाई सोरेनसरायकेलाझामुमोजीते
गीता कोड़ाजगन्नाथपुरकांग्रेसहारीं
कमलेश कुमार सिंहहुसैनाबादएनसीपीहारे

कांग्रेस ने दलबदल करने वाले 2 लोगों को दिया टिकट, 1 की हुई हार

नामसीटकहां थेजीते/हारे
लाल सूरजपांकीभाजपाहारे
राधाकृष्ण किशोरछतरपुरराजदजीते

कांग्रेस के 2 नेता को आजसू ने दिया टिकट, दोनों हारे

नामसीटकहां थेजीते/हारे
इजराइल अंसारीपाकुड़कांग्रेसहारे
दिनेश चंद्र बोयपाईमनोहरपुरकांग्रेसहारे

समाजवादी पार्टी ने 7 दलबदलुओं को दिया टिकट, सभी हारे

नामसीटकहां थेजीते/हारे
गिरिनाथ सिंहगढ़वाराजदहारे
ममता भुईयांछतरपुरराजदहारीं
उमाशंकर अकेलाबरहीकांग्रेसहारे
अंजू देवीविश्रामपुरबसपाहारीं
रघुपाल सिंहमनिकाराजदहारे
कमलेश यादवहुसैनाबादराजदहारे

बसपा ने आजसू से आए शिवपूजन मेहता को दिया टिकट, हारे

नामकहां थेसीटजीते/हारे
कुशवाहा शिवपूजन मेहताआजसूहुसैनाबादहारे

Also Read

Bermo Assembly Seat Result 2024: झारखंड चुनाव में चल गई जयराम महतो की ‘कैंची’, कहां किया उलटफेर, कहां बिगाड़ा किसका खेल

झारखंड चुनाव परिणाम के बाद सीएम ने पीएम मोदी को क्यों कहा शुक्रिया, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >