Jharkhand Election: इंडी गठबंधन ने झारखंड में सात गारंटी का किया ऐलान

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है. हर दिन स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लग रहा है. आज मंगलवार को रांची में इंडी गठबंधन ने सात गारंटी का ऐलान किया.

Live Updates
12:04 AM. 6 Nov 24 6:34 PM. 5 Nov

कांग्रेस, झामुमो, राजद और सीपीआईएम ने जारी किया संयुक्त घोषणापत्र

झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस, झामुमो, राजद और सीपीआईएम की ओर से संयुक्त घोषणापत्र जारी किया गया.

11:47 PM. 5 Nov 24 6:17 PM. 5 Nov

झामुमो और कांग्रेस ने 10 लाख नौकरी का किया वादा

झामुमो और कांग्रेस ने 10 लाख नौकरी का वादा किया है. गरीब परिवारों को 450 रुपए में सिलेंडर का वादा किया गया है. महिलाओं को 2500 रुपए सम्मान राशि दी जाएगी.

11:44 PM. 5 Nov 24 6:14 PM. 5 Nov

इंडी गठबंधन का झारखंड में सात गारंटी का ऐलान

रांची: इंडी गठबंधन ने झारखंड में सात गारंटी का ऐलान किया. इनमें सरना धर्म कोड लागू करने की गारंटी, 1932 आधारित खतियान की गारंटी समेत अन्य शामिल हैं. मंगलवार को रांची के स्थानीय होटल में ये घोषणा की गयी.

10:10 PM. 5 Nov 24 4:40 PM. 5 Nov

एनडीए की सरकार बनी तो खत्म करेंगे घुसपैठ

राजनाथ सिंह ने कहा कि परिवार लोकलाज से चलता है. राजनीति में इन्होंने सभी मर्यादाएं लांघ दीं. भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद भी कोई असर नहीं. केंद्र सरकार ने झारखंड के विकास के लिए कई सौगातें दी हैं. एनडीए की सरकार बनी तो अवैध घुसपैठ खत्म कर देंगे. घुसपैठियों द्वारा कब्जायी गयी जमीन वापस करने के लिए कानून बनाएंगे.

9:51 PM. 5 Nov 24 4:21 PM. 5 Nov

झारखंड में सत्ता परिवर्तन और व्यवस्था परिवर्तन करेंगे-राजनाथ सिंह

भारत का गिरवी रखा सोना लंदन से लेकर हाल ही में आए हैं और अब भारत में है. इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करने वाली पार्टी है बीजेपी. झारखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया. राज्य में बीजेपी के तीन मुख्यमंत्री रहे. गठबंधन के लोग भी सरकार चला रहे हैं. बीजेपी के किसी मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा. इस बार झारखंड में सत्ता परिवर्तन और व्यवस्था परिवर्तन दोनों होगा.

9:41 PM. 5 Nov 24 4:11 PM. 5 Nov

हेमंत सोरेन की सरकार जा रही, एनडीए की सरकार आ रही-राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार जा रही है और एनडीए की सरकार आ रही है. हेमंत सरकार की नैया डूब रही है. झारखंड का भविष्य कोई बना सकता है, तो वो एनडीए है. झामुमो, कांग्रेस और राजद दगे हुए पटाखे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >