Jharkhand Exit Poll: झारखंड में किसकी बन रही सरकार, एग्जिट पोल कर रहा कन्फ्यूज

Jharkhand Exit Poll: एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है. मैट्रीज के एग्जिट पोल में NDA को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

Jharkhand Exit Poll|Poll of Exit Polls|झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं. 2 एग्जिट पोल में झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. वहीं, एक एग्जिट पोल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगवाई वाले गठबंधन इंडिया की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है. इससे लोग कन्फ्यूज हो गए हैं. हालांकि, सभी एग्जिट पोल के आधार पर हमने पोल ऑफ पोल्स निकाला, तो पाया कि झारखंड में कांटे की टक्कर है.

C-Voter Exit Poll: एनडीए को 34, इंडिया को 26, 20 सीट पर कांटे की टक्कर

सी-वोटर का भी एग्जिट पोल आ गया है. इसमें एनडीए को 34 और इंडिया को 26 सीटें मिलती दिख रहीं हैं. 1 सीट अन्य के खाते में जाने का अनुमान जताया गया है. सी-वोटर ने 20 सीट पर कांटे की टक्कर बताई है. अगर इस लिहाज से देखें, तो भाजपा नीत एनडीए को 34 से 54 सीटें मिल सकतीं हैं, जबकि झामुमो नीत इंडिया को 26 से 46 सीटें मिल सकतीं हैं.

सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में एनडीए को 41.8 प्रतिशत वोट मिल रहा है. इंडिया को 39.3 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है. अन्य दलों को 18.9 फीसदी वोट मिल सकता है.

Chanakya Strategies Exit Poll: भाजपा को 42 से 47 सीटें

चाणक्य स्ट्रेटेजीज और मैट्रीज के पोल में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और उसके सहयोगी दलों को 25 से 30 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है. अन्य दलों को 1 से 4 सीटें मिलेंगी, ऐसा पोल कह रहे हैं.

Axis My India Exit Poll: एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में झामुमो-कांग्रेस को 53 सीटें

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 53 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसमें एनडीए को 25 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. अन्य को 3 सीटें मिल सकती है, ऐसा कहा गया है.

Axis My India Exit Poll: कोल्हान में भाजपा को 5 सीटें

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में कोल्हान प्रमंडल में भाजपा को 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. 9 सीटें इंडिया के खाते में जा रहीं हैं. यहां 35 फीसदी वोट एनडीए को मिलता दिख रहा है, जबकि इंडिया को 49 फीसदी वोट मिल रहे हैं. जेएलकेएम को 7 फीसदी वोट मिलने का अनुमान एक्सिस माई इंडिया के पोल में जताया गया है.

Axis My India Exit Poll: दक्षिणी छोटानागपुर में एनडीए को 3 सीटें

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की 15 विधानसभा सीटों में 12 सीट पर इंडिया को बढ़त है. 3 सीट पर एनडीए को जीत मिलती दिख रही है. इस प्रमंडल में एनडीए को 37 प्रतिशत और इंडिया को 47 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान है. जयरा महतो की पार्टी जेएलकेएम को 6 फीसदी मत मिल सकता है. अन्य दलों को 10 फीसदी वोट मिलेंगे, ऐसा एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल का कहना है.

Axis My India Exit Poll: संताल परगना में फिर इंडिया को बढ़त

संताल परगना की 18 सीटों में से एनडीए के खाते में सिर्फ 3 सीटें जाती दिख रहीं हैं. एक्सिस माई इंडिया ने 15 सीटों पर इंडिया गठबंधन को बढ़त दी है. जेएलकेएम और अन्य का यहां खाता भी नहीं खुल रहा है. एनडीए को 37 फीसदी, तो इंडिया को 52 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. जेएलकेएम को 3 प्रतिशत और अन्य को 8 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है.

Times Now JVC Exit Poll: झारखंड में बनेगी भाजपा सरकार

टाइम्स नाऊ जेवीसी एग्जिट पोल में भी भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनती दिख रही है. इस पोल में भाजपा+ को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है, तो झामुमो+ को 30 से 40 सीटें मिल सकतीं हैं. अन्य दलों को 1-1 सीट मिलने का अनुमान है.

झारखंड की 81 सीटों पर 2 चरणों में हुए चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव बुधवार की शाम को खत्म हो गए. सभी 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए. अब तक 2 एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है.

1211 उम्मीदवार आजमा रहे थे किस्मत

झारखंड में 1211 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में लॉक हो चुके हैं. सबसे अधिक 68 उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उतारे थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 44 और कांग्रेस ने 29 उम्मीदवार खड़े किए थे. भाजपा ने इस बार आजसू, जदयू और लोजपा से गठबंधन किया है, तो झामुमो ने कांग्रेस, राजद और वामदलों के साथ गठबंधन किया है.

2019 में झामुमो-कांग्रेस-राजद को मिली थी बढ़त

2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था. इसमें झामुमो ने अकेले 30 सीटें जीतीं थीं. कांग्रेस ने 16 और राजद को 1 सीट पर जीत मिली थी. इस चुनाव में भाजपा अकेले चुनाव लड़ी और 25 सीटें उसके खाते में आईं. उस समय हुए एग्जिट पोल में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को बढ़त दी गई थी.

Exit Poll 2019: यूपीए को दी गई थी बढ़त

वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद आए सभी एग्जिट पोल में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार बनती दिखाई गई थी. टाइम्स नाऊ ने झामुमो+ को 44, भाजपा को 28, जेवीएम को 3 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया था. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने झामुमो+ को 43, भाजपा को 27, जेवीएम को 3, आजसू को 5 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया था. आईएएनएस-सीवोटर-एबीपी ने झामुमो+ को 35, भाजपा को 32, जेवीएम को 2, आजसू को 5 और अन्य को 7 सीटें दीं थीं. पोल ऑफ पोल्स ने झामुमो+ को 41, भाजपा को 29, जेवीएम को 3, आजसू को 3 और अन्य को 5 सीटें दीं थीं.

Also Read

Jharkhand Exit Poll 2024: सी वोटर के एग्जिट पोल में भी झारखंड में एनडीए की सरकार

Jharkhand Exit Polls 2024: झारखंड में ‘इंडिया’ की सरकार, Axis माय इंडिया एग्जिट पोल में NDA को 24 से 25 सीटें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >