बोकारो मुठभेड़ के बाद डीजीपी की चेतावनी- हथियार के साथ सरेंडर कर दें नक्सली, नहीं तो मारे जायेंगे

Jharkhand DGP to Naxals: बोकारो में हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों की मौत के बाद झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग कुमार गुप्ता ने प्रतिबंधित नक्सली संगठनों को चेतावनी दी है कि वे सरकारी की सरेंडर नीति का लाभ उठायें. हथियार के साथ सरेंडर कर दें. अगर सरेंडर नहीं करेंगे, तो पुलिस उनको अपनी गोलियों का निशाना बनायेगी. डीजीपी ने सुरक्षा बलों के जवानों की इस कार्रवाई की तारीफ की है.

DGP Anurag Gupta

Jharkhand DGP to Naxals| बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ भाकपा माओवादियों की मुठभेड़ में 8 नक्सलियों की मौत पर झारखंड के पुलिस महानिदेशक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. डीजीपी अनुराग कुमार गुप्ता ने 8 नक्सलियों को मार गिराने पर सुरक्षा बलों को शाबाशी देते हुए नक्सलियों को चेतावनी दी है कि वे हथियार छोड़ दें. पुलिस के सामने सरेंडर कर दें. अगर वे सरेंडर नहीं करेंगे, तो पुलिस उनके हर ठिकाने से वाकिफ है. उनकी हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है. हथियारों के साथ घूमने वाले एक-एक नक्सली का यही अंजाम होगा.

डीजीपी बोले- पहली बार 1 करोड़ के इनामी समेत 8 नक्सली मारे गये

डीजीपी ने कहा कि अलग झारखंड राज्य बनने के बाद पहली बार एक करोड़ रुपए के इनामी सेंट्रल कमेंटी मेंबर समेत 8 नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया है. इनमें सेंट्रल कमेटी मेंबर विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, साहेब राम मांझी और अरविंद यादव शामिल हैं. विवेक पर एक करोड़, साहेब राम पर 10 लाख और अरविंद यादव पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था. 5 अन्य नक्सलियों को भी पुलिस ने मार गिराया है.

मुठभेड़ के दौरान सुनी गयी गोलियों की आवाज.

चाईबासा में शहीद हुए जवान का बदला लिया – डीजीपी

झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा, ‘चाईबासा में शहीद हुए जवान का हमने बदला ले लिया है. अब हमारा पूरा फोकस चाईबासा में नक्सलियों को खत्म करने पर रहेगा.’ डीजीपी ने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण करें, नहीं तो गोली खाने के लिए तैयार रहें. बहुत जल्द ही झारखंड से नक्सलियों का सफाया कर दिया जायेगा.

8 नक्सलियों को मार गिराया, हथियार बरामद

उन्होंने कहा कि बोकारो जिले के जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के ललपनिया स्थित लुगु पहाड़ी में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़  हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया. मारे गये नक्सलियों के पास से 4 इंसास राइफल, 1 एसएलआर और 1 रिवॉल्वर बरामद हुआ है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अप्रैल 2023 में चतरा पुलिस ने 5 इनामी नक्सलियों को मार गिराया था

इससे पूर्व तीन अप्रैल 2023 को चतरा पुलिस ने 5 इनामी नक्सलियों को मार गिराया था. इनमें 2 स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य भी थे. दोनों पर 25-25 लाख रुपए का इनाम था. इसके अलावा 3 सब जोनल कमांडर मारे गये थे, जिन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था.

नक्सलियों का शव लाने के लिए स्ट्रेचर ले जाते सुरक्षा बल के जवान.

मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों में 3 शीर्ष माओवादी

डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के 3 शीर्ष नक्सलियों विवेक उर्फ ​​प्रयाग मांझी, अरविंद यादव और साहेबराम मांझी को मार गिराया है. इस ऑपरेशन में जेजे (झारखंड जगुआर), झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल थे.

सुबह 5:30 बजे लुगु पहाड़ की तलहटी में शुरू हुई मुठभेड़

डीजीपी ने पत्रकारों से बातचीत में रांची में कहा कि लुगु बुरू पहाड़ की तलहटी में पहली गोलीबारी सुबह 5:30 बजे हुई. मुठभेड़ डेढ़ से दो घंटे तक चली. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, तो जवानों को 8 नक्सलियों के शव और उनके पास से कई हथियार मिले. पुलिस महानिदेशक ने एक बार फिर कहा कि नक्सली अगर शांति चाहते हैं, तो वे समर्पण कर दें. झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ लें. अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो पुलिस उन्हें अपनी गोलियों का निशाना बनायेगी.

इसे भी पढ़ें

बोकारो मुठभेड़ पर बोला गृह मंत्रालय- नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के अभियान को मिली बड़ी सफलता

Watch Video: एंटी नक्सल ऑपरेशन में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, 8 नक्सली ढेर, फिर हुई 2 राउंड फायरिंग

Video : बोकारो में भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी प्रयाग उर्फ विवेक समेत 8 नक्सली ढेर

Naxal Encounter: लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >