Live Updates

Jharkhand Congress Protest: ‍प्रदर्शन के बाद लौटे कांग्रेस कार्यकर्ता, जाम हटा तो पुलिस ने ली राहत की सांस

नीट और जेपीएससी भर्ती घोटालों पर झारखंड की सियासत गरमा गई. झारखंड कांग्रेस ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव किया. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही. इस दौरान दोनों ओर जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसके वजह से पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा.

2:18 PM. 23 Jul 26 2:18 PM. 23 Jul
प्रदर्शन के बाद मौके पर तैनात पुलिस कर्मी ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए
2:06 PM. 23 Jul 26 2:06 PM. 23 Jul
2:05 PM. 23 Jul 26 2:05 PM. 23 Jul

लौटे कांग्रेस कार्यकर्ता, खुला बैरिकेड, हटा जाम, पुलिस ने ली राहत की सांस

कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता अब वापस लौट गये हैं. इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली है. प्रदर्शन को लेकर सुबह से लगा बेरिकेडिंग हटाया जा रहा है. बेरिकेडिंग हटने से उस इलाके में लगा जाम खत्म होने लगा है और यातायात सामान्य हो रहा है.

2:05 PM. 23 Jul 26 2:05 PM. 23 Jul

कांग्रेस बोली बीजेपी के कार्यकर्ताओं से : मेलोडी खाओ

लाठीचार्ज और पत्थरबाजी के बाद दोनों दल के कार्यकर्ता अलग-अलग खेमे में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मेलोडी दिखा कर कहा कि तुम लोग मेलोडी खाओ और मस्त रहो, देश भले पस्त रहे और रसातल में जाये.

2:04 PM. 23 Jul 26 2:04 PM. 23 Jul
कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए घटनास्थल पर तैनात जवान
2:01 PM. 23 Jul 26 2:01 PM. 23 Jul

सड़क पर बिखरे पड़े इंट पत्थर

1:32 PM. 23 Jul 26 1:32 PM. 23 Jul

पत्थरबाजी में पत्रकार घायल

दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के पत्थरबारी में कार्यक्रम को कवरेज करने गये एक पत्रकार को भी पत्थर लगी. इससे वह घायल हो गया. उसे साथी पत्रकार इलाज के लिए ले गये

1:30 PM. 23 Jul 26 1:30 PM. 23 Jul

गिरिडीह में कांग्रेस का प्रदर्शन

गिरिडीह में जिला कांग्रेस कमेटी ने नई दिल्ली में छात्र-छात्राओं पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया. जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने इसे बर्बरतापूर्ण करार देते हुए कड़ा विरोध जताया. इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफे की मांग की गई. परीक्षा में गड़बड़ी और पुलिसिया दबंगई के खिलाफ संसद में तुरंत चर्चा कराने की मांग की गई.

1:29 PM. 23 Jul 26 1:29 PM. 23 Jul

प्रदर्शन स्थल पर सड़क पर पड़े टमाटर और अंडे

1:29 PM. 23 Jul 26 1:29 PM. 23 Jul

प्रदर्शन स्थल पर सड़क पर पड़े टमाटर और अंडे

1:28 PM. 23 Jul 26 1:28 PM. 23 Jul

घायल हुए पत्रकार को लेकर जाते अन्य मीडिया कर्मी

1:28 PM. 23 Jul 26 1:28 PM. 23 Jul

प्रदर्शन स्थल पर लगे कंटीले तार

1:23 PM. 23 Jul 26 1:23 PM. 23 Jul

रांची में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गये. इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ. दोनों ओर खूब अंडे और टमाटर एक दूसरे फेंके गए. इस दौरान कई लोगों को चोट लगी है. इस बीच घटना को कवर करने पहुंचे एक पत्रकार को भी चोट लगी है. वहां तैनात पुलिस के जवानों ने मामले को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. जिसके बाद वहां दोनों दलों में भगदड़ मच गयी.

1:14 PM. 23 Jul 26 1:14 PM. 23 Jul

टकराव को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठी चार्ज

झारखंड और बीजेपी कार्यकर्ताओं के टकराव को रोकने के लिए पुलिस लाठीचार्ज कर दिया है. ये स्थिति तब उत्पन्न हुई जब कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे.

12:55 PM. 23 Jul 26 12:55 PM. 23 Jul

धनबाद में भी कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

धनबाद में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में नीट की परीक्षा में गड़बड़ी और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया. इसमें भारी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल थे. सबने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा और कड़ी कार्रवाई की मांग की.

12:49 PM. 23 Jul 26 12:49 PM. 23 Jul

झारखंड कांग्रेस ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया है. वे बीजेपी दफ्तर के तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया है. दोनों पार्टियों की तरफ से अंडे और टमाटर फेकें जा रहे हैं.

12:33 PM. 23 Jul 26 12:33 PM. 23 Jul

दोनों तरफ लगी बैरिकेड

भाजपा कार्यालय के पास वरीष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं. किसी तरह का टकराव ना हो इसके लिए पुलिस ने दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है. सनद रहे बुधवार 22 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के मेन रोड स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया था. भाजपाइयों ने जेपीएससी कार्यालय और कांग्रेस कार्यालय पर एक साथ प्रदर्शन किया था.

12:21 PM. 23 Jul 26 12:21 PM. 23 Jul

500 फोर्स की है तैनाती

झारखंड कांग्रेस द्वारा बीजेपी दफ्तर घेराव के मद्देनजर 500 फोर्स की तैनाती की गई है. मौके पर सिटी एसपी पारस राणा, हटिया डीएसपी अशोक कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद हैं. चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी है. हरमू से बीजेपी ऑफिस तक बैरिकेडिंग की गई है.

12:07 PM. 23 Jul 26 12:07 PM. 23 Jul

जुटने लगे कांग्रेस कार्यकर्ता

बीजेपी दफ्तर का घेराव करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जुटने लगे हैं. दूसरी तरफ मेयर रोशनी खालखो समेत तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी तैनात हैं. वे जमकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में टकराव की आशंका बनी हुई है.

12:00 PM. 23 Jul 26 12:00 PM. 23 Jul

नीट और जेपीएससी विवाद को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकल रही कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी गई है. मौके पर हलचल तेज हो गई है और सिटी एसपी खुद भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंच चुके हैं. वे ग्राउंड जीूरो पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. हरमू स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के ठीक सामने कंटीले तार और मजबूत लोहे के बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं. पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है ताकि किसी भी स्थिति में प्रदर्शनकारी दफ्तर के करीब न पहुंच सकें. प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए 'थ्री-लेयर सिक्योरिटी' तैयार किया है.

11:28 AM. 23 Jul 26 11:28 AM. 23 Jul

हरमू मैदान से निकलेगा कांग्रेस का मार्च

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता पहले हरमू मैदान में एकत्र होंगे. इसके बाद वे जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां घेराव और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. कांग्रेस का कहना है कि वह छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों, विशेषकर नीट पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेगी.

11:15 AM. 23 Jul 26 11:15 AM. 23 Jul

नीट (NEET) पेपर लीक और जेपीएससी (JPSC) भर्ती घोटाले के मुद्दों को लेकर झारखंड का राजनीतिक पारा आसमान पर पहुंच गया है. बुधवार को भाजपा द्वारा कांग्रेस भवन का घेराव किए जाने के बाद अब पलटवार करते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है. थोड़ी देर में सभी वरिष्ठ नेता बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे. आंदोलन को देखते हुए रांची व्यवस्था टाइट कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >