झामुमो से टिकट की चाह में आवेदन देने की होड़, 51000-51000 रुपए देकर 500 लोगों ने लिए फॉर्म

Jharkhand Chunav: मांडू विधानसभा सीट से झामुमो नेता फागु बेसरा ने आवेदन जमा किया. उन्होंने कहा कि मांडू विधानसभा सीट झामुमो का स्वाभाविक दावा वाली सीट है.

Jharkhand Chunav: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में जिन प्रत्याशियों को टिकट की चाह होती है, उन्हें सबसे पहले पार्टी कार्यालय में एक निर्धारित फॉर्म भरकर आवेदन देना पड़ता है. आवेदन जमा करने के साथ ही 51 हजार रुपये की फीस भी पार्टी फंड में जमा करनी पड़ती है. इधर, चुनाव की घोषणा होते ही पार्टी के कार्यालय में आवेदन जमा करने की होड़ मची हुई है. अब तक 500 से अधिक लोगों ने फॉर्म लिया है. लोग फॉर्म भर कर जमा भी कर रहे हैं.

मांडू से बेसरा ने किया दावा

बुधवार को मांडू विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता फागु बेसरा ने आवेदन जमा किया. उन्होंने कहा कि मांडू विधानसभा सीट झामुमो का स्वाभाविक दावा वाली सीट है. सहयोगी दल इसे चाहते हैं, पर यह सीट झामुमो की पारंपरिक सीट रही है. उन्होंने कहा कि दलबदलू को क्षेत्र की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. वरीयता के हिसाब से भी इस सीट पर उनका दावा बनता है.

Also Read : झारखंड विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे झामुमो, भाजपा और कांग्रेस के ये दिग्गज, जानें क्यों

क्या है झामुमो के फॉर्म में

झामुमो ने एक आवेदन फाॅर्म छपवाया है. इसमें विधानसभा क्षेत्र का नाम, पार्टी में कब से सदस्य हैं और सदस्यता संख्या की जानकारी देनी होती है. शैक्षणिक योग्यता, जाति, विवाह आदि का विवरण देना पड़ता है. सामाजिक कार्यों का ब्योरा भी देना पड़ता है. फाॅर्म में प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष के हस्ताक्षर भी लेने पड़ते हैं. इसके बाद इसे 51 हजार के डिमांड ड्राफ्ट के साथ प्रदेश कार्यालय में जमा करना पड़ता है.

Also Read

2019 के विधानसभा चुनाव में 9 सीटों पर 5000 से कम वोटों से हुई थी हार-जीत

24 साल का झारखंड : अब तक हुए 4 चुनाव, 13 मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, 3 बार लगा राष्ट्रपति शासन

Jharkhand Assembly Election: BJP प्रत्याशियों के नाम फाइनल, मीरा मुंडा पोटका तो बेरमो से रवींद्र पांडे हो सकते हैं प्रत्याशी

Jharkhand Assembly Election: पोटका विधानसभा सीट एसटी के लिए है आरक्षित, 4-4 बार BJP और JMM ने मारी है बाजी

Ranchi News: विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही रांची में लगी निषेधाज्ञा, जानें क्या कर सकेंगे, क्या नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >