Jharkhand Chunav: दक्षिणी छोटानागपुर की इन विधानसभा सीटों पर कभी नहीं हारी भाजपा

Jharkhand Chunav: दक्षिणी छोटानागपुर में कुछ ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जिस पर भारतीय जनता पार्टी कभी नहीं हारी. वो कौन सी सीटें हैं, वहां कौन जीत रहे हैं. पढ़ें.

Jharkhand Chunav: झारखंड राज्य के गठन के बाद अब तक हुए चुनावों में कई ऐसी सीटें हैं, जिस पर भारतीय जनता पार्टी को कभी हार का मुंह नहीं देखना पड़ा. ये सभी सीटें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में हैं. इनमें कुछ सीटें तो ऐसी हैं, जिस पर उसने अब तक अपना उम्मीदवार भी नहीं बदला. हालांकि, एक सीट पर बारी-बारी से 3 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा.

भाजपा का किला बन चुकी हैं रांची, खूंटी की ये विधानसभा सीटें

भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माने जाने वाले इन विधानसभा क्षेत्रों में एक अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है, तो एक अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए. एक सीट सामान्य श्रेणी की है. इनमें से 2 विधानसभा सीट रांची जिले की हैं, जबकि एक सीट पड़ोसी जिले खूंटी की है. इलेक्शन कमीशन के रिकॉर्ड भी इसकी तस्दीक करते हैं.

रांची विधानसभा सीट से लगातार जीत रहे हैं सीपी सिंह

रांची विधानसभा सीट पर भाजपा के चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह) लगातार जीत रहे हैं. इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अब तक जीत का स्वाद नहीं चखा है. हालांकि, वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो की महिला नेता महुआ माजी ने सीपी सिंह को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह चुनाव जीत नहीं पाईं. एक बार फिर वह सीपी सिंह के खिलाफ मैदान में हैं.

कांके (एससी) विधानसभा में बदलते रहे प्रत्याशी, जीतती रही भाजपा

रांची की तरह ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कांके विधानसभा सीट पर भाजपा को लगातार जीत मिलती रही है. हां, उसने अपने उम्मीदवार यहां से जरूर बदले हैं. पिछले 4 चुनावों की बात करें, तो वर्ष 2005 और वर्ष 2009 में भाजपा ने इस सीट पर रामचंद्र बैठा को अपना उम्मीदवार बनाया था. वर्ष 2014 में पार्टी ने डॉ जीतू चरण राम को टिकट दिया. वर्ष 2019 में उनकी जगह समरी लाल को मैदान में उतारा गया. अब वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर डॉ जीतू चरण राम को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

खूंटी (एसटी) विधानसभा से लगातार जीत रहे नीलकंठ सिंह मुंडा

राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले की खूंटी (एसटी) विधानसभा सीट पर भी भाजपा लंबे समय से जीत रही है. नीलकंठ सिंह मुंडा लगातार विधायक निर्वाचित हो रहे हैं. वर्ष 2005 में उन्होंने कांग्रेस के रोशन कुमार सुरीन को हराया था. वर्ष 2009 में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मसी चरण मुंडा को हराया. वर्ष 2014 में झामुमो के जिदान होरो को और वर्ष 2019 में झामुमो के सुशील पाहन को हराया था.

Also Read

गांडेय विधानसभा सीट पर 2 बार झामुमो, 1 बार बीजेपी को मिली जीत, जानें अब तक का गणित

झारखंड विधानसभा चुनाव : अमित शाह कल जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र

कमाल के जादूगर हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जानें शिवराज सिंह ने क्यों कही ये बात

अमित शाह के झारखंड आगमन से पहले भाजपा को झटका, हेमंत सोरेन को चुनौती देने वाले साइमन मालटो ने पार्टी छोड़ी

जगरनाथ महतो के दम पर डुमरी बना झामुमो का गढ़, 4 चुनावों में हर बार जीते बेबी महतो के पति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >