Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में अब तक 121.14 करोड़ के अवैध सामान और कैश जब्त, ये जिला अव्वल

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 121 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और कैश जब्त किए गए हैं. तीन करोड़ से अधिक की जब्ती के साथ खूंटी राज्य में अव्वल है.

Jharkhand Chunav 2024: रांची-झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 121.14 करोड़ के अवैध सामान और कैश जब्त किए गए हैं. खूंटी जिला तीन करोड़ से अधिक की जब्ती के साथ राज्य में पहले स्थान पर है. वे बुधवार को धुर्वा के निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे.

पहले चरण के मतदान के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया हुई पूरी

झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव से इस बार अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इन बढ़े प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन आयोग के पास पर्याप्त इवीएम हैं. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की पूरी तैयारी है. पहले चरण के चुनाव के लिए आज बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गयी. दूसरे चरण के मतदान के लिए आज स्क्रूटनी की गयी. कुछ जिलों में प्रत्याशियों को नोटिस देकर सुबह 11 बजे बुलाया गया है. उसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि नामांकन कर चुके कितने प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं.

आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 22 केस दर्ज

सीईओ के रवि कुमार ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर अब तक कुल 22 प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उस पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 121.14 करोड़ के अवैध सामान और कैश जब्त किए गए हैं. इनमें सर्वाधिक जब्ती राज्य पुलिस द्वारा की गयी है.

3.03 करोड़ जब्ती के साथ खूंटी जिला सबसे आगे

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि एक करोड़ से अधिक जब्ती वाले जिलों में 3.03 करोड़ के साथ खूंटी जिला सबसे आगे है, जबकि 2.80 करोड़ के साथ गिरिडीह दूसरे और 1.97 करोड़ के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला तीसरे स्थान पर है.

Also Read: Jharkhand Election: चाईबासा में नाराज कार्यकर्ताओं से मिले हिमंता विश्वा सरमा, इस वजह से लोगों ने जतायी थी आपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >