झारखंड चेंबर का चुनाव 13 सितंबर को, 4214 मतदाता करेंगे मतदान

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर को होगा. 4214 मतदाता 21 कार्यकारिणी सदस्यों और 6 उपाध्यक्षों का चयन करेंगे.

रांचीः फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में होगा. मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कराया जायेगा. चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को चेंबर भवन में चुनाव समिति ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.

चुनाव समिति के को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि चुनाव में फेडरेशन के 21 कार्यकारिणी सदस्यों और छह प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का चयन किया जायेगा. इसके लिए कुल 4214 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. उन्होंने बताया कि केवल वैसे सदस्य ही मतदान कर सकेंगे, जिनका वित्तीय वर्ष 2026-27 का सदस्यता शुल्क बकाया नहीं है. मतदान स्थल पर शुल्क भुगतान के लिए हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की जायेगी.

ये भी पढ़ें- Sudivya Kumar Sonu Live Update: गिरिडीह में साढ़े तीन बजे होगा अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे CM हेमंत और कल्पना सोरेन

40 कंप्यूटर से होगा मतदान

मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए 40 कंप्यूटर लगाये जायेंगे. मतदाताओं को मतदान से पहले एसएमएस के माध्यम से उनका मतदाता क्रमांक और काउंटर नंबर भेजा जायेगा. मतदान के लिए तैयार सॉफ्टवेयर में ऐसी व्यवस्था की गयी है कि कोई मतदाता 21 से कम या 21 से अधिक उम्मीदवारों का चयन नहीं कर सकेगा. स्क्रीन पर प्रत्याशियों के नाम के साथ उनकी तस्वीर भी प्रदर्शित होगी.

निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारी

चुनाव चेयरमैन अंचल किंगर ने कहा कि फेडरेशन राज्य के व्यापारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स की प्रतिनिधि संस्था है. करीब 10 लाख व्यापारी और व्यवसायी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव समिति निष्पक्ष, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने बताया कि फेडरेशन की 62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर को चेंबर भवन में आयोजित होगी. प्रेस वार्ता में चुनाव समिति के सदस्य ललित केडिया और चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- पत्नी, दो बेटियों और बेटे को छोड़ गए सुदिव्य कुमार सोनू, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uttam kumar mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >