झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, लिये जा सकते हैं कई बड़े फैसले

झारखंड के प्रोजेक्ट भवन में कल मंत्रीपरिषद की बैठक होने वाली है. ये बैठक कल के विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद होगी.

रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक 29 फरवरी को रांची के प्रोजेक्ट भवन में होगी. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इसकी अध्यक्षता करेंगे. बैठक का समय शाम 4 बजे निर्धारित की गयी है. संभावना जतायी जा रहा है कि इसमें महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं. फिलहाल राज्य में विधानसभा सत्र चल रहा है.

कई महत्वपूर्ण फैसले पर लग सकती है मुहर

झारखंड के प्रोजेक्ट भवन में कल मंत्रीपरिषद की बैठक होने वाली है. ये बैठक कल के विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद होगी. राज्य सरकार ने कल साल 2024-25 के लिए बजट पेश किया था. जिसमें आम लोगों के लिए कई वायदे किये गये थे. संभावना जतायी जा रही है कि इनमें से कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

23 फरवरी को भी हुई थी कैबिनेट की बैठक

बता दें कि इससे पहले 23 फरवरी को झारखंड कैबिनेट बैठक हुई थी. जिसमें 9 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी. बैठक में सरकार ने 100 यूनिट के स्थान पर 125 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली प्रदान करने की स्वीकृति दी. इसके अलावा गिरिडीह एवं जमशेदपुर में नए डेयरी प्लांट और रांची के होटवार में मिल्क पाउडर प्लांट तथा मिल्क प्रोडक्ट प्लांट की स्थापना करने समेत कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिये गये. बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही चंपाई सोरेन एक्शन मोड में हैं और लगातार कैबिनेट बैठक कर कई बड़े फैसले ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >