झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मंईयां सम्मान योजना के इन लाभुकों को सरकार दे सकती है गुड न्यूज

Jharkhand Cabinet Meeting: मंगलवार को होने वाली झारखंड बैठक में सरकार मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है. इसके पहले की बैठक में भी कई बड़े फैसले लिये गये थे.

रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी. आज होने वाली बैठक में कई मायनों में खास है. संभावना है कि सरकार आज कई बड़े फैसले ले सकती है. इसमें सदन में उठाये गये फैसले भी शामिल हैं. मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए भी सरकार कुछ बड़ी खुशखबरी दे सकती है. खबरें है कि सरकार मंईयां सम्मान के लाभुकों को आधार से अपने खाते को जोड़ने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय दे सकती है.

इससे पहले की बैठक में लिये गये थे कई बड़ फैसले

बता दें कि इससे पहले हुई बैठक में भी सरकार ने कई बड़े फैसले लिये थे. इसमें सबसे प्रमुख झारखंड पुलिस नियमावली में बदलाव करना था. दरअसल सरकार ने पुलिस, उत्पाद सिपाही और होमगार्ड की बहाली को लेकर होने वाली दौड़ की टाइमिंग घटा दी गयी थी. इसके मुताबिक अब अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर की बजाय सिर्फ 1600 मीटर ही दौड़ना होगा.

Also Read: HEC के इन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, बिना टेंडर के ही कंपनी को दे दिया काम

खनिजों पर सेस दर बढ़ाने पर लिया गया था फैसला

हेमंत सोरेन सरकार की पिछली कैबिनेट बैठक में खनिजों पर भी सेस दर बढ़ाने का फैसला लिया गया. खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक 2024 की समीक्षा की गयी थी तो पता चला कि अन्य खनिज बहुल राज्यों की तुलना में झारखंड में सेस दर काफी कम है. इस वजह से सरकार ने ये फैसला लिया. इसके अलावा झारखंड में सेविका सहायिका चयन नियमावली और चिकित्सा महाविद्यालय में तीन वर्षों के आवश्यक सेवा नियमावली में भी बदलाव को मंजूरी दी गयी थी. इसके साथ ही साथ आंधी, तूफान और लू को भी आपदा में शामिल करने का निर्णय लिया गया था.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >