झारखंड कैबिनेट की बैठक 6 सितंबर को शाम 4 बजे से

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को शाम 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक 6 सितंबर को होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से यह जानकारी दी गई है. कहा गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक शुक्रवार (6 सितंबर 2024) को शाम 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.

पिछली बैठक में 44 प्रस्तावों पर लगी थी मुहर

कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. पिछली कैबिनेट की बैठक 29 अगस्त को हुई थी. उस दिन हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में 44 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी. सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 9 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया था.

कैबिनेट में हो सकते हैं कई अहम फैसले

मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 230 फीसदी से बढ़ाकर 239 फीसदी कर दिया गया था. पोषण सखी की बहाली का अहम निर्णय लिया गया. 39 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिल माफ करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आगामी कैबिनेट में कुछ और अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

Also Read

DA Hike News: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, हेमंत सोरेन सरकार ने इतना बढ़ा दिया महंगाई भत्ता

Jharkhand Cabinet: अग्निवीरों पर हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, शहीदों के आश्रित को सरकारी नौकरी

हेमंत सोरेन ने झारखंड 39.44 लाख लोगों को दी बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल कर दिया माफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >