विधायक अमित महतो ने सदन में उठाया पुल धंसने का मुद्दा तो BJP MLA ने ली चुटकी, मंत्री ने क्या कहा?

Jharkhand Budget Session: झारखंड विधानसभा में सिल्ली विधायक अमित महतो ने पुल धंसने का मुद्दा उठाया. जिस पर बरही के विधायक मनोज यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि तीसरा पुल कब धंसेगा. दीपिका पांडेय सिंह ने विधायक के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

रांची : सिल्ली विधायक अमित महतो ने बुधवार को झारखंड विधानसभा में सिल्ली में बन रहे पुल धंसने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि ठेकेदार मेसर्स एएन पांडेय को तीन पुल निर्माण कराने का जिम्मा दिया गया है. जिसमें से दो धंस गये. इस पर बीजेपी विधायक ने चुटकी लेते हुए सरकार से सवाल पूछा कि तीसरा कब धंसेगा. इसके जवाब में मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि इसी सत्र में सारी वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया जाएगा.

सिल्ली विधायक ने पदाधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप

सिल्ली विधायक ने सदन में कहा कि ठेकेदार एएन पांडेय को जिन तीन पुलों के निर्माण की जिम्मेदारी दी गयी थी, उसमें से दो पुल धंस गये हैं. इसकी जांच के लिए साल 2021 में ही कमेटी बनायी गयी. लेकिन अब तक जांच का प्रतिवेदन नहीं दिया गया है. उन्होंने पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे संवेदक को संरक्षण दे रहे हैं. संवेदक को अब तक काली सूची में नहीं डाली गयी है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Aurangzeb Tomb Nagpur : ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बोलीं- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

विधायक अमित महतो के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार किसी को बचाने का प्रयास नहीं कर रही है. मौजूदा सत्र में ही सारी वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मामले पर जांच का आदेश दिया है. जिसके बाद आरोपी संवेदक को डिबार किया गया. पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. जिस पर झामुमो से सिल्ली विधायक अमित महतो कहा कि पदाधिकारी मंत्री को गुमराह कर रहे हैं.

Also Read: Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन की गढ़वा को बड़ी सौगात, बंशीधर महोत्सव पर 182 करोड़ से अधिक का तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >