Jharkhand Breaking News LIVE: झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी को जन्मदिन पर दी बधाई

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
2:34 AM. 11 Dec 23 9:04 PM. 10 Dec

झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी को जन्मदिन पर दी बधाई

रांची: झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया. झामुमो और भाकपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. मुलाकात के क्रम में उन्हें बुके देकर शुभकामनाएं दी गयीं. इस दौरान झामुमो महानगर के पूर्व प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता और भाकपा कार्यालय सचिव अजय सिंह ने महिला अधिकारों पर उनके कार्यों की सराहना करते हुए दीर्घायु होने की कामना की.

2:34 AM. 11 Dec 23 9:04 PM. 10 Dec

रामगढ़ में सीमेंट फैक्ट्री में काम करने के दौरान युवक की मौत, मुआवजे की मांग

पतरातू, रामगढ़: अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में काम करने के दौरान हरदयाल महतो (पिता राजकिशोर महतो, कटिया, गैरेवाटाड़) की मौत हो गई. घटना हॉपर से कन्वेयर बेल्ट के द्वारा जा रहे रॉ मैटेरियल को हटाने के क्रम में हुई. घटना के बाद घायल को खैर मांझी द्वारा स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया. रिम्स के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि मृतक के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और उनके आश्रित को नौकरी कंपनी दे. साथ ही कंपनी उनके परिवार को आजीवन मृतक का जो पेमेंट मिलता था, उसे घर बैठे देने की व्यवस्था करे. सरकारी लाभ दिलवाया जाए. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए.

2:34 AM. 11 Dec 23 9:04 PM. 10 Dec

बीआईटी के पीके मिश्रा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रेड रेंजर्स की टीम चैंपियन

रांची: रेड रेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रेड रेंजर्स ने 10 ओवर में 90 रन बनाए. माया ने 16 और सेजल ने 11 रन बनाए. जवाब में ब्लू ब्लेजर्स की टीम 49 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. मिनी ने 2 विकेट लिए. रेड रेंजर्स ने 51 रन से जीत दर्ज की. माया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस अवसर पर बीआईटी के सभी संकाय और कर्मचारी उपस्थित थे.

2:34 AM. 11 Dec 23 9:04 PM. 10 Dec

रांची-खूंटी मार्ग पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

खूंटीः रांची-खूंटी मार्ग में बिरसा मृग विहार के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान पिपराटोली निवासी राजा कुमार (23 वर्ष) के रूप में की गयी है. घायल आर्या मुंडा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक (पल्सर) पर सवार होकर रांची की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में अज्ञात बस से जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गये. तत्काल पुलिस पहुंची और दोनों को सदर अस्पताल भेजा, जहां घायल आर्या मुंडा का प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार आर्या भू-अर्जन कार्यालय का कर्मचारी है. पुलिस दुर्घटना में शामिल बस को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है.

2:34 AM. 11 Dec 23 9:04 PM. 10 Dec

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे धनबाद

धनबाद : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज रविवार को धनबाद पहुंचे. वे झारखंड दौरे पर हैं. आईआईटी धनबाद में आयोजित समारोह में वे शामिल होंगे.

2:34 AM. 11 Dec 23 9:04 PM. 10 Dec

रांची के चान्हो में बंध्याकरण के बाद महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

रांची: चान्हो सीएचसी में बंध्याकरण के ऑपरेशन के बाद एक आदिवासी महिला की मौत हो गयी है. परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. रिम्स में मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >