मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: हजारीबाग के इचाक में अवैध पत्थर उत्खनन के खिलाफ छापेमारी, प्राथमिकी दर्ज
इचाक ( हजारीबाग): उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे के आदेशानुसार जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार के निर्देश पर इचाक थाना के टेप्सा गांव में अवैध पत्थर खदान में पत्थर उत्खनन के विरुद्ध छापेमारी की गयी. खान निरीक्षक एवं इचाक थाना के पुलिस बल ने छापेमारी में अवैध पत्थर उत्खनन में प्रयुक्त एक्सप्लोडर, डेटोनेटर, तार, टेस्टर, पानी निकालने वाली मोटर का मोटर स्टार्टर, मोटर स्विच एवं अन्य सामग्री को जब्त करते हुए राज किशोर प्रसाद उर्फ राज किशोर मेहता, पिता पोखनाथ मेहता, साकिन गुंजा, थाना इचाक एवं अन्य के खिलाफ इचाक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.
रांची: फैकल्टी क्रिकेट लीग (बीआईटी मेसरा का 12 संस्करण) में कंप्यूटर सुपर किंग्स की टीम चैंपियन बनी. रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 15 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स का स्कोर 122/5 कप्तान चंचल ने 43, आलोक ने 22 और कमल ने 25 रन बनाए. कॉम्पटर्स की ओर से जितेंदर ने दो विकेट लिए. जवाब में कंप्यूटर की टीम ने 14.1 ओवर में 126/3 का स्कोर बनाया. किंग्स के लिए मुस्तफी ने नाबाद 72 रनों की शानदार पारी खेली और कंप्यूटर 7 विकेट से जीता. मुस्तफी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच. सर्वाधिक चार का पुरस्कार- चंचल मिश्रा, सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुरस्कार-मुस्तफी, सबसे ज्यादा विकेट लेने का पुरस्कार- देवघर से कृष्णा, अतुल अनदंड मेमोरियल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चंचल मिश्रा को दिया गया. कुणाल मुखोपाध्याय, कार्यवाहक कुलपति बीआईटी मेसरा, प्रोफेसर आरसी झा, प्रो विनय शर्मा, निदेशक विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए.
रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि झारखंड पुलिस के वीर जवान रामदेव महतो की शहादत को शत-शत नमन. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. घटना में शामिल कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा. उन्हें गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी.
देवघर: सीएम हेमंत सोरेन ने देवघर की गौरीपुर पंचायत के खिजुरिया मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान के तीसरे चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम में विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज देवघर पहुंचे हैं. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उन्होंने वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और उनकी पूजा अर्चना की. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य की उन्नति, अमन -चैन, सुख- शांति-समृद्धि और राज्यवासियों की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के लोहरदगा स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी खत्म हो गयी है. जानकारी के मुताबिक, ओडिशा की 4 गाड़ियों में आईटी टीम धीरज साहू के लोहरदगा स्थित आवास पर पहुंची थी. छापेमारी खत्म होने के बाद आईटी की टीम लौट गई है. अपने साथ कुछ बैग भी लेकर गई है. उस बैग में क्या है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. हालांकि, अनुमान है कि बैग्स में कैश और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं. इधर, धीरज साहू के ओडिशा स्थित ठिकानों पर आईटी रेड अभी भी जारी है.
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…